Sambalpur News : बामड़ा में दो मासूम बेटियों की कुएं में फेंककर हत्या के बाद महिला ने की खुदकुशी

Updated at : 14 Mar 2026 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
Sambalpur News : बामड़ा में दो मासूम बेटियों की कुएं में फेंककर हत्या के बाद महिला ने की खुदकुशी

Sambalpur News : बामड़ा में एक महिला शुक्रवार को दो बेटियों की कुएं में फेंककर हत्या के बाद फरार हो गयी थी. शनिवार को उसका शव मिला है.

विज्ञापन

Sambalpur News : संबलपुर जिला के बामड़ा प्रखंड अंतर्गत जराबगा पंचायत के सरगीडीही गांव में शुक्रवार दोपहर एक महिला ने अपनी छह साल और चार माह की बेटियों को कुएं में फेंक दिया. जिससे उनकी मौत हो गयी. वहीं शनिवार सुबह महिला की लाश गांव में नदी के किनारे पेड़ से लटकी मिली है. महुलपाली थाना पुलिस इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

बच्चियों को कुएं से निकालकर ले गये अस्पताल, चिकित्सक ने मृत घोषित किया

महुलपाली थाना अधिकारी इंद्रदेव ओराम के मुताबिक, सरगीडीही गांव निवासी जेम्स माडिक की पत्नी संजू ने अपनी दो मासूम बेटियों सुहाना (छह वर्ष) और चार महीने की बेटी, जिसकानामकरण भी नहीं हुआ था, को शुक्रवार को कुएं में फेंक दिया था. घर लौटने पर पति जेम्स ने बेटियों के विषय में पूछताछ की, तो उसने बताया कि दोनों बच्चियों को कुएं में फेंक दिया है और फरार हो गयी. जेम्स ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कुएं से दोनों बच्चियों को बेहोशी की हालत में निकाला और एंबुलेंस को सूचित किया. सभी शाम छह बजे दोनों को लेकर बामड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां मेडिकल ऑफिसर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नारायण राय ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पर गोविंदपुर और महुलपाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की.

महुआ के पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश

इधर, शनिवार सुबह हत्यारोपी मां संजू की लाश दुमकु गांव में नदी किनारे महुआ पेड़ से लटकी मिली. महुलपाली पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. थाना अधिकारी इंद्रदेव ओराम ने बताया कि हत्यारोपी संजू ने खाट की रस्सी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी. मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola