Sambalpur News: पिंडापथर को हराकर लमटीबहाल टीम बनी चैंपियन

Sambalpur News: बामड़ा में आयोजित फायर क्लब नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पिंडापथर की टीम ने जीत लिया है.
Sambalpur News: बामड़ा में फायर ऑफिस के सामने मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फायर क्लब नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया. फाइनल मुकाबले में ब्रजराजनगर की लमटीबहाल टीम ने पिंडापथर को हराकर खिताब अपने नाम किया. इस टूर्नामेंट में संबलपुर, सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा जिला से कुल 16 टीमों ने भाग लिया. पहले सेमीफाइनल में पिंडापथर टीम ने बामड़ा मार्को इलेवन को 35 रनों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ब्रजराजनगर लमटीबहाल टीम ने खतकुरबाहाल को 30 रनों के अंतर से पराजित किया था.
फाइनल में लमटीबहाल टीम को सात रन से हराया
फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. लमटीबहाल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 86 रन बनाये. जवाब में पिंडापथर टीम 10 ओवर में 79 रन ही बटोर सकी और सात रन से हार का सामना करना पड़ा. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अग्निशमन अधिकारी विजय राउत ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया. सम्मानित अतिथियों में वरिष्ठ खिलाड़ी बसंत दास, विजय नायक, दिनेश चौधरी, राजेंद्र आचार्य, शेख इसाक तथा मीडियाकर्मी राजा खान उपस्थित रहे. लमटीबहाल टीम के देवाशीष को मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला. संजीव को श्रेष्ठ बल्लेबाज और बुबुन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. टूर्नामेंट के सफल संचालन में सुधांशु सिंह, बुलू महापात्र, श्रवण नायक, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद कैफ, सुषांत भैंसाल, मोहम्मद आदिल, गणेश मिश्रा, भाविक अग्रवाल, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सलुस मोहम्मद अख्तर सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.
झारसुगुड़ा : नौवीं जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप संपन्न
झारसुगुड़ा जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन की ओर से आयोजित नौवीं जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी है. इसमें लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. चैंपियनशिप का उद्घाटन विजय बेहेरा (महासचिव, डीएए, झारसुगुड़ा और काउंसिल मेंबर, ओडिशा ओलिंपिक एसोसिएशन), तापस कुमार रॉयचौधरी (अध्यक्ष, पीएसएओ), संजुक्ता दाश (प्रिंसिपल, जीएचवीएम, झारसुगुड़ा) द्वारा किया गया. सुधा अवस्थी (जेसीआइ अचीवर्स फाउंडर और मेंटर), विष्णु नायक (वॉलीबॉल सचिव, डीएए, झारसुगुड़ा), आशुतोष नायक (नेशनल रेफरी), भवानी कुमारी साहू, गुरु प्रेम सिंह थापा आदि उपस्थित थे. चैंपियनशिप का समापन समारोह रविवार की शाम आयोजित हुआ. इसमें प्रसाद तमांग (कमांडेंट, ओएसएपी सेकेंड बटालियन, झारसुगुड़ा) मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. उनके साथ गणेश नायक, विजया दास, प्रज्ज्वल पटेल, खुशबू साहू उपस्थित थे. अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान किया. इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर झारसुगुड़ा जिला टीम चुनी गयी, जो राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी. आशुतोष नायक ने प्रतियोगिता में तकनीकी मुख्य की भूमिका निभायी. पूरा कार्यक्रम गुरु प्रेम सिंह थापा की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें भवानी कुमारी साहू, राहुल सा और अन्य सदस्यों ने सहयोग किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




