काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ इस दिन होगी रिलीज, सामाजिक मुद्दे पर आधारित है फिल्म

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

The India Story

The India Story: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी कीटनाशकों और रसायनों के दुरुपयोग जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित है. यह फिल्म जागरूकता और सिस्टम की जवाबदेही पर सवाल उठाती नजर आएगी.

विज्ञापन

The India Story: बॉलीवुड में कंटेंट आधारित फिल्मों का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में अब अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े की नई फिल्म The India Story दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को जी स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है, जबकि इसका निर्माण एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से किया गया है.

गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाती है कहानी

निर्देशक चेतन डीके के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है, जो आज देशभर में चिंता का विषय बना हुआ है. फिल्म में कीटनाशकों और रसायनों के गलत इस्तेमाल से होने वाले नुकसान को दिखाया गया है. इसके जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि रसायनों का दुरुपयोग केवल पर्यावरण तक सीमित समस्या नहीं है, बल्कि यह आम लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा बड़ा संकट बन चुका है.

निर्माता ने बताया क्यों चुना यह विषय

फिल्म के निर्माता सागर बी शिंदे का कहना है कि ‘द इंडिया स्टोरी’ केवल मनोरंजन के उद्देश्य से नहीं बनाई गई है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने की कोशिश की गई है. उनका मानना है कि इस विषय पर खुलकर चर्चा होना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके और जिम्मेदार संस्थाओं की जवाबदेही तय हो सके.

पहली बार साथ नजर आएंगे काजल और श्रेयस

वहीं निर्देशक चेतन डीके ने फिल्म की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों और तकनीकी टीम ने कहानी को प्रभावशाली बनाने के लिए काफी मेहनत की है. खासतौर पर काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है. दोनों कलाकार पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस भी उत्साहित हैं.

तकनीकी टीम भी है खास

फिल्म का संगीत मंगेश धाकड़े ने तैयार किया है, जबकि गीत शकील आज़मी ने लिखे हैं. इसके अलावा निशांत भगवत की सिनेमैटोग्राफी और आशीष म्हात्रे की एडिटिंग फिल्म को मजबूत बनाती है. यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी. जी स्टूडियोज इसे दुनियाभर में रिलीज करेगा.

यह भी पढ़ें: वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola