Jharsuguda News: ब्रजराजनगर में 62 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jharsuguda News: ब्रजराजनगर पुलिस ने बौध जिले से लाकर गांजा की तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है.
Jharsuguda News: ड्रग-फ्री ओडिशा अभियान के तहत ब्रजराजनगर पुलिस ने तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर कुल 62 किलो गांजा की बड़ी खेप बरामद हुई है. एसपी गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र ने मीडिया को बताया कि आरोपियों में ब्रजराजनगर थाना अंतर्गत लजकुरा के अमरनाथ द्विवेदी (27) और बौध जिले के कामिरा के श्रीकांत दास (42) शामिल हैं. दोनों के पास से अलग-अलग गांजा की खेप बरामद हुई, जो करीब 62 किलो 60 ग्राम है. साथ ही एक स्कूटी, मोबाइल फोन, कार और 14,050 रुपये नकद भी बरामद किये गये हैं.
लजकुराा चौराहे पर छापेमारी कर युवक को पकड़ा
एसपी ने आगे बताया कि पुलिस इस घटना और गांजा की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए लिंक खोज रही है. ब्रजराजनगर एसडीपीओ चिंतामणि प्रधान, ब्रजराजनगर थाना प्रभारी धवलेश्वर साहू, बनहरपाली थाना प्रभारी रंजीत नायक मौके पर मौजूद थे. पुलिस के अनुसार, धवलेश्वर साहू को खबर मिली थी कि एक युवक स्कूटी से गांजा लेकर अपने घर जा रहा है. लजकुरा चौराहे पर पहले से ही तैयार पुलिस ने शाम 5:00 बजे स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे युवक को रोका और गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 23 किलो गांजा मिला. उसने अपनी पहचान अमरनाथ बतायी. कहा कि वह इसे बौध के श्रीकांत से लाया है. पूछताछ के बाद आरोपी युवक के घर से लोहे के दो ड्रम और एक ब्रीफकेस में गांजा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस की दो टीमें बौद्ध गयीं और श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया.
बरगढ़ : अवैध कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बरगढ़ के जगदलपुर थाना क्षेत्र में अवैध नशीले कफ सिरप की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 10 लीटर मिलावटी कफ सिरप, 64 बोतल कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप, नाइट्रोसन-10 टैबलेट और अन्य सामग्री जब्त की है. आरोपियों की पहचान तोसामनी सेठ और वेणुधर बारिक के रूप में हुई है, जिन्हें शनिवार को कोर्ट चालान करने के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




