Rourkela News: पांच लाख रुपये के अवैध लेनदेन व एक करोड़ की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 14 Mar 2026 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: पांच लाख रुपये के अवैध लेनदेन व एक करोड़ की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Rourkela News: झीरपानी पुलिस ने साइबर कवच अभियान में फर्जी खाते की मदद से साइबर ठगी का पता लगाया है. इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला की झीरपानी थाना पुलिस ने फर्जी खाते की मदद से पांच लाख रुपये से भी अधिक का अवैध लेनदेन तथा एक करोड़ रुपये से भी अधिक की साइबर ठगी के मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज जब्त किये गये हैं. शुक्रवार शाम डीएसपी योगेश्वर पंडा, थाना प्रभारी पीके नाइक की उपस्थिति में हुई प्रेसवार्ता में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी.

50 से अधिक अंतरराज्यीय साइबर अपराध क शिकायतें हैं दर्ज

बताया गया कि ओडिशा पुलिस की ओर से साइबर कवच अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत राउरकेला पुलिस ने सीआइडी सीबी, ओडिशा, कटक से प्राप्त विभिन्न फर्जी खातों का सत्यापन किया. एसआइ आरएन परिडा, एएसआइ एल सेठी और अन्य अधिकारियों द्वारा फर्जी खाते की जांच की गयी. जांच के दौरान उन्हें बंडामुंडा थाना अंतर्गत जाबाघाट ब्राह्मण टोला, जगन्नाथ मंदिर के पास रहने वाले गणेश तिर्की (37) का पता चला. पंजाब नेशनल बैंक में उसके खाता में 5,00,000 रुपये की विवादित लेनदेन की राशि होने का पता चला. इसके साथ ही वह देशभर में लगभग एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी वाले लेनदेन में संलिप्त पाया गया, जिसके खिलाफ 50 से अधिक अंतरराज्यीय साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं.

दोस्त ऑपरेट कर रहा था बैंक एकाउंट, हर माह देता था निर्धारित राशि

इसके बाद गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे गणेश तिर्की को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि पंजाब नेशनल बैंक में खाता क्रमांक 0796202100000432, आइएफएससी कोड- पीयूएनबी 0079620 उसका है. उसने बताया कि झीरपानी थाना अंतर्गत जगदा के जेडी-172 निवासी उसके मित्र आशुतोष कुजूर (39) ने उससे उसके बैंक खाते की जानकारी मांगी और बदले में उसे हर महीने कुछ पैसे देने का वादा किया, ताकि वह उसी खाते का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, फोनपे, कैशबैक धोखाधड़ी, ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब धोखाधड़ी, निवेश धोखाधड़ी, गूगल रिव्यू धोखाधड़ी आदि से धन प्राप्त करने के लिए कर सके. जिससे लालच में आकर गणेश तिर्की ने अपने बैंक खाते की जानकारी उसे दे दी. इसके बाद आशुतोष कुजूर को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि वह पंजाब नेशनल बैंक खाता संख्या: 0796202100000432 का इस्तेमाल विभिन्न धोखेबाजों से अवैध धन प्राप्त करने के लिए कर रहा था. इसलिए गणेश तिर्की और आशुतोष कुजूर के आधार कार्ड और मोबाइल फोन जब्त कर लिये गये. प्रथम दृष्टया साक्ष्य से पता चलता है कि आरोपी गणेश तिर्की और आशुतोष कुजूर ने लालच में आकर जनता को धोखा देने के इरादे से उक्त फर्जी खाते खोले हैं. दोनों ने कई और फर्जी खाते भी खोले हैं, जिनकी जांच चल रही है.

कई बैंकों के पासबुक, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड जब्त

गणेश तिर्की एवं आशुतोष कुजूर के आधार कार्ड, एक अन्य आधार कार्ड, दो कीपैड मोबाइल फोन व एक स्मार्ट फोन, विभिन्न बैंकों की आठ पासबुक, आरोपी आशीष कुजूर के नाम पर 17 बैंक पासबुक, विभिन्न बैंकों की चेक बुक की 11 प्रतियां, तीन डेबिट कार्ड, तीन पैन कार्ड बरामद किया गया है.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola