Rourkela News: सेल चेयरमैन ने आरएसपी का किया दौरा, सुरक्षा, उपकरणों के स्वास्थ्य और वैल्यू एडेड स्टील के उत्पादन पर दिया जोर

Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 30 May 2026 11:54 PM

विज्ञापन

Rourkela News: सेल चेयरमैन सह सीएमडी डॉ अशोक पंडा ने आरएसपी के विस्तारीकरण स्थल और न्यू प्लांट मिल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Rourkela News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) डॉ अशोक कुमार पंडा शुक्रवार को राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के दो-दिवसीय दौरे पर राउरकेला पहुंचे. आरएसपी के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने राउरकेला हवाई अड्डे पर डॉ पंडा का स्वागत किया. इस अवसर पर इडी (एचआर) तरुण मिश्रा और इडी (एमएम) अनिल कुमार भी उपस्थित थे. हवाई अड्डे पर आरएसपी की सीआइएसएफ यूनिट की ओर से डॉ पंडा को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया.

आरएसपी के विस्तारीकरण स्थल और न्यू प्लांट मिल का किया निरीक्षण

अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार की सुबह डॉ पंडा ने आरएसपी के विस्तारीकरण स्थल और न्यू प्लांट मिल का दौरा किया. सीएमडी के साथ इडी (वर्क्स) विश्वरंजन पलाई और इडी (प्रोजेक्ट) एस पॉल चौधरी भी मौजूद थे. दौरे के बाद डॉ पंडा ने आरएसपी के मंथन कॉन्फ्रेंस हॉल में एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इसमें डायरेक्टर-इन-चार्ज, सभी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सीजीएम, एचओडी और प्लांट के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. आरएसपी के अपने दौरे को ‘घर वापसी’ बताते हुए डॉ पंडा ने प्लांट के बेहतरीन प्रदर्शन और विभिन्न क्षेत्रों में इसके द्वारा बनाये गये कई रिकॉर्डों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन ने आरएसपी पर भरोसा जताया है और उससे काफी उम्मीदें भी रखी हैं.

डीआइसी आलोक वर्मा ने मार्गदर्शन के लिए सीएमडी का आभार व्यक्त किया

चर्चा के दौरान डाॅ पंडा ने स्टील प्लांट के संचालन के तीन प्रमुख पहलुओं पर विशेष जोर दिया, जिसमें सुरक्षा (सेफ्टी), उपकरणों का स्वास्थ्य (इक्वीपमेंट हेल्थ) और वैल्यू एडेड स्टील का अधिक उत्पादन शामिल है. डीआइसी आलोक वर्मा ने मार्गदर्शन के लिए सीएमडी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आरएसपी की पूरी टीम सेल प्रबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरेगी. डॉ पंडा दोपहर में राउरकेला से रवाना हो गये. राउरकेला हवाई अड्डे पर डायरेक्टर-इन-चार्ज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उन्हें विदाई दी गयी.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola