16वें नियुक्ति मेला में 1,326 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन

नवनियुक्त अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र प्रदान करते मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी व उपस्थित अन्य.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 16वें नियुक्ति मेला में 1326 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। जानें सरकार की रोजगार योजना के बारे में।

विज्ञापन

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को भुवनेश्वर स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित 16वें ‘नियुक्ति मेला’ के दौरान राज्य सरकार के नौ विभागों में चयनित 1,326 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव, पंचायतीराज मंत्री रवि नारायण नायक, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग समेत विभिन्न विभागों के मंत्री, सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद थे.

युवाओं को योग्यता आधारित रोजगार उपलब्ध कराने को सरकार प्रतिबद्ध : माझी

इस पहल को विकसित और समृद्ध ओडिशा के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी, कुशल और योग्यता-आधारित रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि जून 2024 से शुरू हुए भर्ती अभियान के तहत अब तक 45,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल किया जा चुका है. मुख्यमंत्री ने सभी नव-नियुक्त अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी नौकरी केवल एक पद नहीं, बल्कि ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ जनसेवा करने की जिम्मेदारी है. उन्होंने नये कर्मचारियों से भ्रष्टाचार, अन्याय और अनैतिकता के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति अपनाने और विकास के लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया.

आवास एवं शहरी विकास विभाग में सर्वाधिक 364 नियुक्तियां

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आवास एवं शहरी विकास विभाग में सर्वाधिक 364 नियुक्तियां की गयीं. इसके बाद पंचायती राज एवं पेयजल विभाग में 361 नियुक्तियां हुईं. ऊर्जा विभाग में 240 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिये गये, जबकि कृषि एवं किसान सशक्तीकरण विभाग में 118 और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 111 नियुक्तियां की गयीं. अन्य विभागों में मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास विभाग में 86, खेल एवं युवा सेवा विभाग में 26 नियुक्तियां की गयीं. वहीं, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा आबकारी विभाग में 10-10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये.

2036 तक एक समृद्ध, समावेशी और आत्मनिर्भर ओडिशा बनायेंगे युवा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ओडिशा, ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में एक अग्रणी ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में कार्य कर रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि नव-नियुक्त युवा अपनी प्रतिबद्धता और कार्य निष्ठा के बल पर वर्ष 2036 तक एक समृद्ध, समावेशी और आत्मनिर्भर ओडिशा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. यह भर्ती कार्यक्रम राज्य सरकार की युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और सार्वजनिक सेवा प्रणाली को सशक्त बनाने की निरंतर पहल का हिस्सा है. ‘नियुक्ति मेला’ चयनित अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से सरकारी सेवा में शामिल करने का एक महत्वपूर्ण मंच है.


विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola