ePaper

नेशनल अस्मिता खेलो इंडिया योगासन वीमेन लीग में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में झारखंड से संतोषी कुमारी हुआ चयन

Updated at : 07 Mar 2024 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
Santoshi Kumari

संतोषी कुमारी

नेशनल अस्मिता खेलो इंडिया योगासन वीमेन लीग में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में संतोषी कुमारी का चयन किया गया है. ये रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योग में सहायक प्राध्यापिका हैं.

विज्ञापन

National Asmita Khelo India Yogasan Women League: रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योग की सहायक प्राध्यापिका संतोषी कुमारी का चयन नेशनल अस्मिता खेलो इंडिया योगासन वीमेन लीग में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में किया गया है. भारत सरकार के योगासन भारत के तत्वावधान में 8 से 10 मार्च तक उत्तरप्रदेश (चोटीपुरा, अमरोहा) के श्रीमद् दयानन्द कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. महिला सशक्तीकरण को लेकर इसका आयोजन किया जा रहा है. इससे पहले भारत के सभी जोन में इसका आयोजन किया जा चुका है. इस उपलब्धि के लिए योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों ने इन्हें बधाई दी है.

कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जज रह चुकी हैं संतोषी कुमारी
संतोषी कुमारी रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योग में सहायक प्राध्यापिका हैं. नेशनल अस्मिता खेलो इंडिया योगासन वीमेन लीग में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में इनका चयन किया गया है. महिला सशक्तीकरण को लेकर आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्वी जोन, पश्चिमी जोन, उत्तरी जोन और दक्षिणी जोन में जितनी भी महिला प्रतिभागी विजयी हुई हैं, वे नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में भाग लेंगी. खास बात ये है कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी और निर्णायक मंडल सभी महिलाएं होंगी. इसी दिशा में संतोषी कुमारी का चयन झारखंड से किया गया है. इससे पहले भी संतोषी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका में रह चुकी हैं.

रांची विश्वविद्यालय: रीझ-रंग के विजेता पुरस्कृत, वीसी डॉ अजीत कुमार सिन्हा बोले, होगा Sports कॉन्वोकेशन

झारखंड से कई महिलाएं ले रही हैं भाग
रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योग की सहायक प्राध्यापिका संतोषी कुमारी बताती हैं कि झारखंड से कई महिलाएं नेशनल अस्मिता खेलो इंडिया योगासन वीमेन लीग में भाग ले रही हैं. इनमें श्रेया, अनामिका राम, सन्ना और किया हैं. सहायक स्टाफ के रूप में मैनेजर बबलू महतो और कोच पूजा नायक होंगे. इस उपलब्धि के लिए योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह, सेक्रेटरी जनरल विपिन पांडे, वाइस प्रेसिडेंट अंशु सरकार और संघ के सदस्यों ने बधाई दी है.

रांची यूनिवर्सिटी के टीआरएल में 98वीं जयंती पर याद किए गए नागपुरी के प्रसिद्ध साहित्यकार प्रफुल्ल कुमार राय

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola