Mumbai: फ्लिपकार्ट का डिलीवरी ब्वॉय 30 से अधिक महिलाओं को अश्लील वीडियो कॉल करने के मामले में गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाले 27 वर्षीय एक युवक को 30 से अधिक महिलाओं से वीडियो कॉल करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया है.
Mumbai: मुंबई पुलिस ने फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. 27 वर्षीय युवक को 30 से अधिक महिलाओं से वीडियो कॉल करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान ज्योतिराम बाबूराव मंसुले के रूप में हुई है.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाला यह युवक फेसबुक पर नौकरी के अवसर देखने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होता था और अश्लील वीडियो कॉल करता था. वह महिला की तस्वीर वाले वाट्सएप नंबर पर गंदी और अश्लील फोटो भेजता था.
A 27-yr-old Flipkart delivery agent was arrested from Pune for video calling over 30 women&doing obscene acts.After seeing job opportunities on FB,he used to join WhatsApp groups&make obscene video calls or send photos to WhatsApp number displayed a woman's picture: Mumbai Police
— ANI (@ANI) February 19, 2023
आरोपी मनसुले के खिलाफ मुंबई के मलाड इलाके में रहने वाली एक 35 साल की महिला ने शिकायत की. महिला निजी कंपनी में काम करती है. महिला को जनवरी में मनसुले ने वीडियो कॉल किया था और महिला ने जैसे ही उठाया तो वो पूरी तरह नग्न अवस्था में खड़ा था. आरोपी ने इसके बाद महिला को कई अश्लील फोटो भी भेजी, जिसके बाद महिला ने मलाड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. फोन के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




