Naxal Attack : झारखंड में नक्सलियों का तांडव, मोबाइल टावर में लगाई आग, धमाकों से गूंजा इलाका

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Oct 2025 11:44 AM

विज्ञापन

झारखंड में नक्सली हमला (Prabhat Khabar)

Naxal Attack : नक्सलियों ने सारंडा में एक और मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया. इससे इलाके में दहशत का माहौल है. नक्सलियों ने पोस्टर छोड़ पुलिस को चुनौती दी है. जानें ग्रामीणों ने क्या दी जानकारी.

विज्ञापन

Naxal Attack : मनोहरपुर/चाईबासा (राधेश सिंह राज) : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं.बीती रात मध्यरात्रि को सारंडा में भाकपा (माओवादी) नक्सलियों ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव स्थित एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार करीब दर्जनभर हथियारबंद नक्सली देर रात अचानक गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घरों में बंद रहने की चेतावनी दी.

इसके बाद उन्होंने टावर पर लगे पैनल और बैटरी उपकरणों में आग लगा दी. कुछ ही मिनटों में टावर धधक उठा और पूरे इलाके में लपटें दिखने लगीं.आग लगने के बाद टावर के उपकरणों के जलने और फटने से रह-रहकर तेज आवाजें आती रहीं.

पूरे क्षेत्र में धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दी

ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब एक बजे तक पूरे क्षेत्र में धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं. टावर के चारों ओर धुआं फैल गया और बिजली की तारें जलकर टूट गईं. इस वारदात के बाद ग्रामीण पूरी रात भय के साए में रहे और किसी ने अपने घरों से बाहर झांकने की हिम्मत तक नहीं की. नक्सलियों ने इस हमले को ऑपरेशन ‘कगार’ के विरोध में बताया है. इधर, पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें : सारंडा में नक्सलियों का फिर तांडव, IED ब्लास्ट के बाद एयरटेल टावर और जेनसेट जलाए

नक्सलियों ने पोस्टरों के जरिए दी पुलिस को धमकी

घटना स्थल पर नक्सलियों ने कई पोस्टर और पर्चे भी छोड़े हैं, जिनमें उन्होंने अपने मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी है.पोस्टर में ऑपरेशन कगार के विरोध में 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिशोध सप्ताह और 15 अक्टूबर को झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में घटना करने का आह्वान किया गया है. पोस्टर में साफ लिखा गया है कि पुलिस हमारे साथियों का खून बहा रही है, अब बदला उसी अंदाज में लिया जाएगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola