मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे सारंडा के मुंडा-मानकी, ये है वजह

गुवा गोलीकांड के शहीदों की याद में बने शहीद स्थल पर लगे शिलापट्ट पर लिखे हैं शहीदों के नाम. फोटो : प्रभात खबर
Gua Golikand News: सारंडा के गुवा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. इस कार्यक्रम का सारंडा के मुंडा-मानकी ने विरोध किया है.
Gua Golikand News: सारंडा के कई गांवों के मानकी-मुंडा आठ सितम्बर को गुवा शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि सभा में शामिल नहीं होंगे. ये लोग सलाई चौक स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.
हेमंत सोरेन ने 8 सितंबर 2023 को की थी ये घोषणा
8 सितंबर 2023 को श्रद्धांजलि स्थल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम सिंहभूम के कुछ मानकी-मुंडाओं को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया था. उन्होंने कहा गया कि सभी मानकी-मुंडाओं को मोटरसाइकिल देंगे. सारंडा के किसी मानकी-मुंडा को मोटरसाइकिल नहीं मिली.
हर वर्ष लगता है शहादत मेला
सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम, जामकुंडिया के मुंडा कुशु देवगम, राजाबेड़ा के मुंडा जामदेव चाम्पिया, जोजोगुटु मुंडा कानुराम देवगम, छोटानागरा मुंडा बिनोद बारिक आदि ने बताया कि सारंडा की भूमि पर हर वर्ष शहादत मेला लगता है. राजनीतिक रोटियां सेंकी जाती हैं. हमारे गांवों की समस्या यथावत है.
आज भी लाल पानी पीने को विवश हैं सारंडा के आदिवासी
आज भी ग्रामीण लाल पानी पीने को विवश हैं, हमें वनाधिकार का पट्टा नहीं मिला, हमारे खेत खदानों के लाल पानी व लौह चूर्ण से बंजर हो रहे हैं. सारी बातों को अबतक की तमाम सरकारें देखती व सुनती रही हैं. किसी सरकार ने समस्याओं को दूर नहीं किया.
विधायक के करीबी मानकी-मुंडा को मिली मोटरसाइकिल
बीते वर्ष दूसरे विधानसभा क्षेत्र के एक विधायक के करीबी कुछ मानकी-मुंडाओं को गुवा में बुलाकर मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया. सारंडा के गांवों के एक भी मानकी-मुंडाओं को सम्मानित नहीं किया गया. आंदोलन की भूमि सारंडा के कई गांवों के मानकी-मुंडा इस आंदोलन में शहीद होते-होते बचे थे. उन्हें भी सरकार को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया जाना चाहिए.
Also Read
Gua Golikand: सरकार ने तीर-धनुष पर लगा दिया था प्रतिबंध, इंदिरा गांधी को करना पड़ा हस्तक्षेप
गुवा गोलीकांड के शहीदों को कतारबद्ध होकर देंगे श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे जनसभा
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




