ePaper

गुवा गोलीकांड के शहीदों को कतारबद्ध होकर देंगे श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे जनसभा

Updated at : 08 Sep 2024 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
tribute to martyres of gua golikand jharkhand hemant soren

गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

Gua Golikand News: गुवा गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर तमाम दलों के नेता श्रद्धांजलि देंगे. इन्हें नमन करने के लिए लोग कतारबद्ध होंगे.

विज्ञापन

Gua Golikand News: दुनिया के इतिहास में अपनी तरह के पहले गोलीकांड की बरसी 8 सितंबर को मनाई जाएगी. इस दिन गुवा गोलीकांड के शहीदों को कतारबद्ध होकर लोग श्रद्धांजलि देंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिमी सिंहभूम के गुवा पहुंचेंगे. शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

गुवा गोलीकांड की 44वीं बरसी पर आएंगे राजनीतिक दलों के नेता

गुवा गोलीकांड की 44वीं वर्षगांठ पर 8 सितंबर को स्मारक स्थल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक, विभिन्न दलों के नेता, ग्रामीण जनप्रतिनिधि, मानकी-मुंडा आदि श्रद्धांजलि देंगे. गुवा बाजार में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सुबह 9 बजे से श्रद्धांजलि देने की शुरुआत होगी.

शहीदों को सबसे पहले श्रद्धांजलि देंगे पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी

सबसे पहले पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. उसके बाद में गुवा साईं, ठाकुरा, नुइया गांव के ग्रामीण नगाड़े-ढोलक और पारंपरिक तीर-धनुष, टांगी व अन्य हथियारों के साथ जुलूस निकालकर पहुंचेंगे. सुबह 10 से 11 बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे.

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर जनसभा करेंगे हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीदों को नमन करने के बाद सेल ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 1 बजे सीएम हेलीकॉप्टर से गुवा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. 1:30 बजे वह गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. यहां से वह सेल फुटबॉल मैदान चले जाएंगे, जहां 2 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन की वजह से गुवा शहीद स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम

  • दोपहर 1:00 बजे गुवा एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
  • दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुवा गोलीकांड से शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे
  • दोपहर 2:00 बजे सीएम हेमंत सोरेन सेल फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबंधित करेंगे

शहीद स्थल को दिया गया है नया स्वरूप

गुवा शहीद स्थल का जीर्णोद्धार करने के बाद इसे नया स्वरूप दिया गया है. पहले सड़क से नीचे जाकर शहीदों को नमन किया जाता था. अब रोड से मात्र एक सीढ़ी चढ़कर शहीदों को आसानी से श्रद्धांजलि दी जाती है. शनिवार को दिउरी ने पूजा कर शहीदों को नमन किया.

गुवा गोलीकांड में ये लोग हुए थे शहीद

क्रम संख्याशहीद का नामशहीद के गांव का नाम
1.ईश्वर सरदारकैरोम
2. रामो लागूरीचुर्गी
3.चंदों लागुरीचुर्गी
4.रेंगी सुरीनकुम्विधा
5.बागी देवगमजोजोगुट्टू
6.जीतू सुरीनजोजोगुटू
7.चैतन्य चाम्पियाबाईहातू
8.चूड़ी हांसदाहातनाबुरु
9.जुरा पूर्तिबुंडू
10.गोन्डा होनागाकालावरु

झारखंड के गुवा गोलीकांड की क्या है कहानी

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक जगह है गुवा. यह कभी बिहार के सिंहभूम जिले का हिस्सा था. खदानों में स्थानीय लोगों को नौकरी देने की मांग पर आदिवासी समाज के लोग आंदोलन के लिए एकजुट हो रहे थे. गुवा बाजार में पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच संघर्ष हो गया. पुलिस ने फायरिंग कर दी. आदिवासी आंदोलनकारियों ने भी तीर-धनुष से बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) के जवानों पर हमला किया. 3 आंदोलनकारी पुलिस की गोली का शिकार हुए. 4 बीएमपी के जवान आदिवासियों के तीर-धनुष से मारे गए. इससे बीएमपी के जवान उत्तेजित हो गए. मुख्यालय में जैसे ही खबर पहुंची, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स गुवा पहुंची. अस्पताल में इलाज करा रहे आदिवासियों से तीर-धनुष रखवाकर और उन्हें अस्पताल के बाहर निकालकर लाइन में खड़ा करके गोलियों से भून दिया.

गुवा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए क्यों लगेगी कतार?

गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 8 सितंबर 2024 को लोग कतार में खड़े होंगे. असल में बीएमपी के जवानों ने गुवा अस्पताल के बाहर आदिवासियों को लाइन में खड़ा करके गोली मार दी थी. इसलिए लोग कतारबद्ध होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

गुवा कहां है?

गुवा झारखंड राज्य में है. यह कभी अविभाजित बिहार के सिंहभूम जिले में हुआ करता था. आज के समय में यह झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में है.

Also Read

Gua Golikand: सरकार ने तीर-धनुष पर लगा दिया था प्रतिबंध, इंदिरा गांधी को करना पड़ा हस्तक्षेप

झारखंड गुवा गोलीकांड : तिल-तिल कर मर रहा शहीद परिवार, बहादुर उरांव को 2 बेटों को खोकर चुकानी पड़ी कीमत

Jharkhand Gua Golikand Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola