ePaper

रफ्तार ने छीनी सांसें: पश्चिमी सिंहभूम में कॉलेज से घर लौट रही शिक्षिका को अज्ञात वाहन ने रौंदा, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 20 Feb 2026 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
West Singhbhum Road Accident

दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़

West Singhbhum Road Accident: पश्चिमी सिंहभूम में कॉलेज से घर लौट रही अंग्रेजी की शिक्षिका प्रतिभा सोमकुंवर को अज्ञात वाहन ने कुचला डाला है. हादसे में शिक्षिका की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है और स्थानीय लोग सड़कों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

West Singhbhum Road Accident, पश्चिमी सिंहभूम (नोवामुंडी, सुबोध मिश्रा): पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें नोवामुंडी कॉलेज की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका प्रतिभा टिकारामजी सोमकुंवर की मौत हो गयी. घटना दोपहर करीब 1.30 बजे डीवीसी-बीएसएनएल टावर के समीप हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षिका कॉलेज से छुट्टी के बाद अपनी स्कूटी (संख्या JH06U 5135) से घर लौट रही थीं. इसी दौरान डीवीसी-बीएसएनएल टावर के सामने तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. वाहन शिक्षिका को कुचलते हुए जोजो कैंप की ओर फरार हो गया. हादसे के बाद स्कूटी, हेलमेट और हैंडबैग घटनास्थल पर ही पड़े मिले.

अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में पुलिस कर रही छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षिका को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से स्कूटी, हेलमेट और हैंडबैग को अपने कब्जे में ले लिया है. अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में घेराबंदी कर छानबीन की जा रही है.

Also Read: चांडिल का तीन चेकनाका बना हाथी का दांत, शाम होते ही बालू का अवैध खेल शुरू

पति का रो-रोकर बुरा हाल

मृतका के पति तुलसीदास रणबीर को जैसे ही घटना की सूचना मिली वे घबराये हुए अवस्था में अस्पताल पहुंचे. रो-रोकर उनका बुरा हाल था. वर्तमान में वे टाटा स्टील फाउंडेशन में यूनिट लीड के पद पर कार्यरत हैं. उनके अलावा मृत शिक्षिका के सहकर्मी भी अस्पताल पहुंचे. टाटा स्टील के एडमिन हेड निशिकांत सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.

हमेशा बनी रहती है हादसे की आशंका

खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल और कॉलेज की छुट्टी के समय भी तेज रफ्तार वाहनों का परिचालन बेरोकटोक जारी रहता है, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है. लोगों ने प्रशासन से संबंधित स्थान पर “नो एंट्री” लागू करने और यातायात नियंत्रण के कड़े इंतजाम करने की मांग की है.

Also Read: जमशेदपुर के हरीश के देसी एआई को मिला ऑफर, भारतीय सेना और आयकर विभाग ने दिखाई दिलचस्पी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola