ePaper

झारखंड के सारंडा जंगल में वृद्धा पर हाथी ने किया हमला, बचाने के क्रम में बुजुर्ग पति को ही मार डाला

Updated at : 28 May 2024 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के सारंडा जंगल में वृद्धा पर हाथी ने किया हमला, बचाने के क्रम में बुजुर्ग पति को ही मार डाला

झारखंड के सारंडा जंगल में हाथी ने अचनाक वृद्धा पर हमला कर दिया. इस दौरान उसे बचाने के क्रम में बुजुर्ग पति को ही हाथी ने मार डाला. इस हमले में किसी तरह बुजुर्ग महिला की जान बच गयी.

विज्ञापन

गुवा (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में हाथियों का आतंक थम नहीं रहा है. अपने पति के साथ जंगल में पत्ता तोड़ने गयी बुजुर्ग महिला पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया. उसे बचाने के क्रम में पति पर हाथी ने हमला कर दिया और मार डाला. इस दौरान किसी तरह वृद्धा की जान बची. इस हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. वन विभाग की टीम मुआवजे को लेकर कार्यवाही कर रही है.

हाथियों का बढ़ता आतंक

सारंडा की नक्सल प्रभावित दीघा पंचायत में जंगली हाथियों का आंतक बढ़ता जा रहा है. 27 मई को एक जंगली हाथी ने वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया, जबकि वृद्धा बाल-बाल बच गयी. मृतक की पहचान निश्तर बारला (75 वर्ष) के रूप में हुई है. वह दीघा पंचायत के मुखिया इग्नेश बारला के बड़े पिता थे.

वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और गोईलकेरा वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गोईलकेरा ले गयी. इसके बाद यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा. वन विभाग पीड़ित परिवार को मुआवजा देने से संबंधित कार्यवाही कर रहा है.

हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निश्तर बारला अपनी पत्नी के साथ बिटकिलसोय गांव से नवागांव जाने वाले रास्ते के जंगल में पत्ता तोड़ने गये थे. इसी बीच घने जंगल से एक हाथी निकल आया और निश्तर की पत्नी पर हमला कर दिया. निश्तर जब अपनी पत्नी को बचाने गया तो हाथी ने उस पर भी हमला कर दिया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हालांकि निश्तर की पत्नी की जान बच गयी. इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.

Also Read: सांप काटने से महिला की तबीयत बिगड़ी, रेफर

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola