ePaper

Diarrhea Outbreak: झारखंड के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, महिला की मौत, दर्जनों बीमार

Updated at : 05 Aug 2024 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
Diarrhea in village of Jharkhand

डायरिया से पीड़ित लोगों की जांच के लिए गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम. फोटो : प्रभात खबर

Diarrhea Outbreak: पश्चिमी सिंहभूम के बांडी गांव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है. एक महिला की मौत से ग्रामीणों में दहशत है. दर्जनों लोग अभी भी बीमार हैं.

विज्ञापन

Diarrhea Outbreak: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में डायरिया के प्रकोप से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. दर्जनों लोग पीड़ित हैं. ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच के लिए पहुंची. ऐसा माना जा रहा है कि कुआं का दूषित पानी पीने की वजह से डायरिया का प्रकोप फैला है.

आनंदपुर प्रखंड के बांडी गांव में महिला की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड के बांडी गांव में डायरिया से एक महिला की मौत हो गयी. 34 लोग बीमार हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पीड़ितों की जांच कर रही है और उन्हें दवा दे रही है. बांडी गांव के नीचे टोला में डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है.

विश्वासी कंडुलना की मौत के बाद गांव में दहशत

दस्त के कारण रविवार सुबह विश्वासी कंडुलना (45) की मौत हो गयी, जबकि 34 अन्य ग्रामीण दस्त से पीड़ित हैं. ग्रामीणों के अनुसार, मृतका को पिछले कुछ दिनों से दस्त की शिकायत थी. धीरे-धीरे अन्य ग्रामीण भी दस्त की चपेट में आने लगे. रविवार सुबह विश्वासी कंडुलना की मौत होने के बाद गांव में दहशत फैल गयी.

इलाज के लिए बेड़ाकेंदुदा पहुंचे 10 ग्रामीण

इसके बाद दस्त से पीड़ित पतरस तोपनो, बेरथा तोपनो, सुशीला कंडुलना, आश्रिता कंडुलना समेत 10 ग्रामीण बेड़ाकेंदुदा में इलाज कराने पहुंचे. रविवार को दोपहर में मेडिकल टीम ने आंशिक रूप से पीड़ित लोगों को दवा दी. ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल के लिए ग्रामीण कुआं के पानी का इस्तेमाल करते हैं. बारिश के कारण कुआं का पानी दूषित हो गया है.

पेयजल के लिए कुआं के पानी पर आश्रित हैं ग्रामीण

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कुआं के आसपास काफी गंदगी फैल गयी है. स्वास्थ्यकर्मियों ने कुआं और आसपास में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. रोबकेरा पंचायत के मुखिया स्नेह तोपनो ने बताया कि बांडी नीचे टोला में नल जल योजना के तहत जलमीनार का निर्माण अधूरा है. जलमीनार में टंकी नहीं लगायी गयी है. ठेकेदार काफी सुस्त गति से काम कर रहा है. पेयजल के लिए ग्रामीण सिर्फ कुआं के पानी पर आश्रित हैं.

Also Read

Jharkhand News: पाकुड़ के दो गांवों में फैला डायरिया, 30 लोगों का चल रहा इलाज, बड़ा बास्को गांव पहुंचे सिविल सर्जन

सुंदरपहाड़ी के बड़ा धमनी पंचायत के जबरदाहा मांझी टोला में डायरिया का संक्रमण

भीमपुर गांव में डायरिया की चपेट में 20 से अधिक लोग बीमार, सीएस स्वास्थ्य टीम के साथ लोगों का कर रहे हैं इलाज

गिरिडीह के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, दो की मौत, एक दर्जन पीड़ित

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola