गिरिडीह के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, दो की मौत, एक दर्जन पीड़ित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Aug 2023 10:44 AM
विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सरकारी लाभ देने का आश्वासन दिया. उन्होंने डायरिया से पीड़ित परिवारों को तत्काल अनाज की व्यवस्था करवायी.
हरलाडीह पंचायत के मंदनाडीह गांव में फैले डायरिया से बुधवार सुबह प्रभु बेसरा (48 वर्ष) पिता पैका बेसरा और बड़की देवी (70 वर्ष) पति जीवन बेसरा की मौत हो गयी. गांव में डायरिया से एक दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं. मामले की जानकारी मिलने के डेढ़ घंटे के अंदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू स्वास्थ्य विभाग की टीम, बीडीओ, सीओ के साथ गांव पहुंचे.
तत्काल पीड़ित लोगों की एक सूची बनाकर उन्हें पीएचसी हरलाडीह व सीएचसी पीरटांड़ में भर्ती किया गया. विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सरकारी लाभ देने का आश्वासन दिया. उन्होंने डायरिया से पीड़ित परिवारों को तत्काल अनाज की व्यवस्था करवायी. वहीं, खराब चापाकलों को ठीक कराया गया.
ग्रामीणों ने बताया कि गांव का चारों चापाकल खराब है. इसके कारण उन्हें कुआं का पानी पीना पड़ रहा है. विधायक ने तत्काल पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात की. थोड़े ही देर में चापाकल ठीक करने के लिए एक टीम गांव पहुंची. विधायक ने बीडीओ मनोज मरांडी को डायरिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया.
डायरिया के प्रकोप के बाद गांव में घर-घर ओआरएस का पैकेट बांटने एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू किया गया. मौके पर सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, डॉ प्रमोद, डॉ रवि महर्षि, बीपीएम सरिता कुमारी, ओपी प्रभारी अजय सोय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










