गिरिडीह के बिरनी में प्रेम प्रसंग के विवाद में डॉक्टर ने युवक को मारी गोली, धनबाद पीएमसीएच में इलाज जारी

सांकेतिक तस्वीर (ai image)
गिरिडीह के भरकट्टा ओपी में प्रेम प्रसंग का मामला हिंसक हो उठा, जब एक डॉक्टर ने गोली मारकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है.
गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट
गिरिडीह के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मंझलाडीह सरण्डा गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. बताया जा रहा है कि डॉक्टर उमेश प्रसाद ने स्थानीय युवक नीरज शर्मा को गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीरज शर्मा को डॉक्टर की पुत्री द्वारा बुलाए जाने पर वह उनके घर गया था.
प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक पर फायरिंग, गंभीर घायल
इसी दौरान प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में डॉक्टर उमेश प्रसाद ने आवेश में आकर उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए धनबाद स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना भरकट्टा ओपी पुलिस को दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










