50 की इसीजी व 25 लोगों की इको जांच करायी गयी

चाईबासा : रोटरी क्लब चाईबासा व ब्रह्मनंद नारायण हृदयालय जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बिहारी क्लब में एक दिवसीय हार्ट चेकअप कैंप लगाया गया. रोटियन सदस्यों ने संयुक्त रूप से कैंप का उदघाटन किया. सुबह 10 बजे आरंभ हुई यह कैंप दोपहर तीन बजे तक चली. हार्ट चेकअप के लिये 100 से अधिक […]
चाईबासा : रोटरी क्लब चाईबासा व ब्रह्मनंद नारायण हृदयालय जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बिहारी क्लब में एक दिवसीय हार्ट चेकअप कैंप लगाया गया. रोटियन सदस्यों ने संयुक्त रूप से कैंप का उदघाटन किया. सुबह 10 बजे आरंभ हुई यह कैंप दोपहर तीन बजे तक चली.
हार्ट चेकअप के लिये 100 से अधिक लोगों ने रजिस्टेशन कराये. जिसमें 50 के इसीजी व 25 लोगों की इको जांच हुई. 15 लोगों का केस पॉजेटिव पाये गये, जिन्हें बेहतर इलाज की सलाह दी गयी. मौजूद डॉ अभय कृष्णा व डॉ उमाशंकर रथ ने कार्डियक व इको की जांच की.
सुमित कुमार इजीसी व लक्ष्मी ने वीपी व वजन की जांच की. डॉक्टरों ने ज्यादा गरमी में मसाले व जंक फूड से दूर रहने व ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की लोगों को सलाह दी. मौके पर रोटेरियन महेश कुमार खत्री, सुशील मुंदरा, मदन गुप्ता, कन्हैया अग्रवाल, अशोक हरीभाई राठौर, अशोक, रोक्ट्रर सौरभ आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










