निर्दलीयों की जीत, बीजद व भाजपा को नुकसान
Updated at : 18 Feb 2017 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

जोड़ा प्रखंड : पंचायत चुनाव तीनों जोन की 19 पंचायतों में निर्दलीय सरपंच व समिति सदस्यों उम्मीदवार आगे रहे प्रखंड की 19 पंचायतों के 259 वार्ड में 80 प्रतिशत मतदान बड़बिल : ओड़िशा में चल रहे पंचायत चुनाव के तहत शुक्रवार को जोड़ा प्रखंड में वोट डाले गये. प्रखंड के 26, 27 और 28 नंबर […]
विज्ञापन
जोड़ा प्रखंड : पंचायत चुनाव
तीनों जोन की 19 पंचायतों में निर्दलीय सरपंच व समिति सदस्यों उम्मीदवार आगे रहे
प्रखंड की 19 पंचायतों के 259 वार्ड में 80 प्रतिशत मतदान
बड़बिल : ओड़िशा में चल रहे पंचायत चुनाव के तहत शुक्रवार को जोड़ा प्रखंड में वोट डाले गये. प्रखंड के 26, 27 और 28 नंबर जोन में रिकॉर्ड वोटिंग हुई. तीनों ज़ोन के 19 ग्राम पंचायत में 90 सरपंच, 56 पंचायत समिति सदस्य और 15 जिला परिषद उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. खबर लिखे जाने तक लगभग सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे रहे.
सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम तक चला. कई बूथों पर खबर लिखे जाने तक गिनती जारी थी. तीनों जोन के कुल 259 वार्डों के 259 बूथों में 80 प्रतिशत मतदान हुए. हर बूथ में मतों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारी परिणाम को लिफाफे में सील कर जिलापाल व उपजिलापाल की मौजूदगी में जमा करा दिया. इसकी घोषणा गुरुवार 23 फरवरी को जोड़ा प्रखंड कार्यालय से होगी. जिला परिषद के रूप में 26 नंबर जोन में विधायक करीबी बासुदेव नायक, 27 नंबर जोन में जयंती बानरा और 28 नंबर जोन में भारती गिरि ने भारी मतों से विजयी रहे.
11 मार्च को सभी पंचायत समिति सदस्यों के बीच ब्लॉक चेयरमैन का चुनाव होगा.
निर्दलीयों की जीत से प्रखंड में खुशी की लहर है. दूसरी तरफ भाजपा और सत्ताधारी बीजद को नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




