नोवामुंडी के सेंट मैरी विद्यालय में नन्हे कदमों का हुआ मनमोहक स्वागत 

Published by : Priya Gupta Updated At : 01 Apr 2026 3:02 PM

विज्ञापन

डांस करते हुए बच्चे (फोटो - प्रभात खबर )

Noamundi News :नोवामुंडी स्थित सेंट मैरी विद्यालय में सत्र 2026–27 की नर्सरी कक्षा के 45 नए बच्चों का आज भव्य स्वागत हुआ. प्रधानाचार्य सिस्टर करुणा, उप-प्रधानाचार्य सिस्टर टेस्लिन और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का पारंपरिक अंदाज में अभिनंदन किया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट

Noamundi News: झारखंड के नोवामुंडी स्थित सेंट मैरी विद्यालय में सत्र 2026–27 की नर्सरी कक्षा के 45 नए बच्चों के लिए आज यानी 1 अप्रैल को भव्य और यादगार स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय परिवार ने छोटे-छोटे बच्चों का पारंपरिक और स्नेहपूर्ण अंदाज में स्वागत किया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से गूंज उठा. कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर करुणा और उप-प्रधानाचार्य सिस्टर टेस्लिन. सिस्टर लीसयु विशेष रूप से उपस्थित रहीं. साथ ही विद्यालय के सभी कर्मचारीगण और नए बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और खुशी का माहौल और बढ़ गया. 

बैंड की मधुर धुनों से हुई शुरुआत

समारोह की शुरुआत स्कूल बैंड की मधुर धुनों से हुई, नए बच्चों का तिलक लगाकर और आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद बच्चों को बैंड की धुन पर पूरे सम्मान के साथ विद्यालय परिसर तक लाया गया और फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया. 

रंग-बिरंगी सजावट और उत्सव का माहौल

विद्यालय की दुनिया में पहला कदम रखते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट रूप से झलक रही थी. छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में नवागंतुकों का स्वागत किया और माहौल को और भी रंगीन बना दिया. कार्यक्रम में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जहां बच्चों और अभिभावकों ने खूब तस्वीरें लीं. वहीं रंग-बिरंगे बैलून से सजी सजावट ने बच्चों का मन मोह लिया. 

गीत से हुआ शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ. इसके बाद वेलकम स्पीच और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए. ‘मोटू-पतलू’ जैसे कार्टून पात्रों की ड्रेस में सजे बच्चों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र बनकर सभी का मन जीत लिया. 

प्रधानाचार्य का स्नेहपूर्ण संबोधन

प्रधानाचार्य सिस्टर करुणा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है. उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि सेंट मैरी विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य, अनुशासन और संस्कार प्रदान किए जाएंगे. 

शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में सोमनाथ बोस, तुहिना दत्ता, प्रतिभा, नर गीस आरा, सुनीता पांडेय, दर्शन मावतवाल, अमित, प्रीतम, प्रतिमा, अनुभा, शबाना खातून, अनामिका, पूनम, उषा, स्वेता, मार्गरेट, एहतेशाम, राकेश, सानू जॉन, रजनी, कल्पना, आमोद बॉबी और स्कूल के अन्य कर्मचारी और बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे. 

इसे भी पढ़ें: धनबाद में गड़बड़झाला: रैयतों की जमीन बनी सरकारी, 15 हजार परिवारों पर छाया संकट

इसे भी पढ़ें: विष्णुगढ़ दरिंदगी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, दर्जन भर संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola