जनतालबेड़ा के कई घरों से मवेशियों की चोरी

चक्रधरपुर : जनतालबेड़ा गांव कई घरों में अज्ञात चोरों ने मवेशियों की चोरी कर ली. घटना बुधवार रात की है. जानकारी के मुताबिक बुधवार रात जंतालबेड़ा गांव निवासी जुरीया गागरई के घर से करीब 50 हजार रुपये की एक जोड़ा बैल, दुर्गा नायक के घर से सात हजार रुपये के तीन भेड़ एवं ब्रज मोहन […]
चक्रधरपुर : जनतालबेड़ा गांव कई घरों में अज्ञात चोरों ने मवेशियों की चोरी कर ली. घटना बुधवार रात की है. जानकारी के मुताबिक बुधवार रात जंतालबेड़ा गांव निवासी जुरीया गागरई के घर से करीब 50 हजार रुपये की एक जोड़ा बैल, दुर्गा नायक के घर से सात हजार रुपये के तीन भेड़ एवं ब्रज मोहन नायक के घर से नौ हजार रुपये के तीन भेड़ की चोरी कर ली गयी. वहीं पकुवाबेड़ा गांव निवासी मंगल गागराई के घर से 22 किलो का एक खस्सी व एक बकरी की चोरी हुई. जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये है.
इसके अलावा अकल खड़ाइत के घर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया. आये दिन मवेशियों की हो रही चोरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




