आर्म्स एक्ट के आरोपी को चार साल की सजा

Updated at : 29 Sep 2016 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट के आरोपी को चार साल की सजा

चाईबासा : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीराम जियावन की अदालत ने एक आर्म्स एक्ट के आरोपी सनिका उर्फ मंगरा मुंडा को दोषी पाकर चार साल की सजा सुनायी. गोइलकेरा के तत्कालीन पुलिस अवर निरीक्षक तिलेश्वर राम के बयान पर 12 जनवरी 2009 को थाने में उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. दर्ज मामले में […]

विज्ञापन

चाईबासा : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीराम जियावन की अदालत ने एक आर्म्स एक्ट के आरोपी सनिका उर्फ मंगरा मुंडा को दोषी पाकर चार साल की सजा सुनायी. गोइलकेरा के तत्कालीन पुलिस अवर निरीक्षक तिलेश्वर राम के बयान पर 12 जनवरी 2009 को थाने में उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

दर्ज मामले में बताया कि था कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोइलकेरा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अपराधी लूट पाट कर रहे हैं. अपराधियों की संख्या 10-12 हैं. सूचना पाते ही पुलिस बल के साथ गोइलकेरा पहुंचे. पुलिस को देखकर अपराधी इधर-उधर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर एक आरोपी को पकड़ा. उसे पूछताछ करने पर अपना नाम सनिका उर्फ मंगरा मुंडा बताया. उसकी तलाशी लेने पर पॉकेट से एक पिस्तौल और जिंदा गोली तथा 86 हजार 80 रूपये बरामद किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola