गम्हारिया में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा ‘प्रोजेक्ट भारत’ प्रतिनिधि सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News

‘प्रोजेक्ट भारत’ प्रतिनिधि सम्मान समारोह

West Singhbhum News: आर्ट ऑफ लिविंग ने ‘प्रोजेक्ट भारत’ के अंतर्गत गम्हारिया में भव्य प्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया. यह पहल ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने तथा गांवों के सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है.

विज्ञापन

अनिल तिवारी की रिपोर्ट 

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट भारत’ के अंतर्गत गम्हारिया स्थित कम्युनिटी हॉल में एक भव्य प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक विकास को गति देने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है. कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे. 

कार्यक्रम का उद्देश्य और मुख्य संदेश

स्वामी शिवानन्द ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘प्रोजेक्ट भारत’ का उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है. प्रत्येक गांव से पांच उत्साही प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा, जो स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया जाएगा. 

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, एनएवी सदस्य अमित चटर्जी, राष्ट्रीय सुंडी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल, रीता मिश्रा, आईसीएम सोनाराम महतो और छोटा गम्हारिया, रापचा और कार्लजोरी की मुखिया उपस्थित रहीं. सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया. 

ग्रामीण विकास और युवा सशक्तिकरण

सुंडी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल ने कहा कि युवाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नैतिक मूल्यों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. मानव केडिया सहित अन्य वक्ताओं ने बताया कि यह पहल केवल आर्थिक नहीं बल्कि नैतिक और स्वास्थ्य के स्तर पर भी गांवों को मजबूत करेगी. 

प्रतिनिधियों का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में समाज सेवा और ग्रामीण विकास के संकल्प लेने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस पहल को कोल्हान क्षेत्र में ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola