युवा मतदाताओं पर विशेष नजर

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त बाल किशुन मुंडा ने बुधवार को बैठक कर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की. मतदाता सूची बनाने के कार्य से जुड़े इआरओ तथा एइआरओ को विशेष अभियान चलाकर युवा वर्ग के मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश दिया. सख्त हिदायत भी दी कि एक भी योग्य मतदाता नहीं छूटना […]
चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त बाल किशुन मुंडा ने बुधवार को बैठक कर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की. मतदाता सूची बनाने के कार्य से जुड़े इआरओ तथा एइआरओ को विशेष अभियान चलाकर युवा वर्ग के मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश दिया. सख्त हिदायत भी दी कि एक भी योग्य मतदाता नहीं छूटना चाहिए. मुंडा ने फोटो कार्य की भी समीक्षा की.
फोटो में जो भी विसंगतियां आयी है उन्हें शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया. महिलाओं के आवेदन को वरीयता सूची में रखने की बात कही. बैठक में भू-अजर्न पदाधिकारी नेसार अहमद, कार्यवालक दंडाधिकारी अनवर हुसैन सहित कई इआरओ तथा एइआरओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










