सैन्य बहाली को तैयार सारंडा के ‘जवान’

चाईबासा : 27 जून से शुरू हो रहे सैन्य बहाली में दमदख दिखाने के लिए सारंडा के लगभग 108 युवकों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया. पश्चिम सिंहभूम में तैनात सीआरपीएफ की 197वीं वाहिनी द्वारा सारंडा के इन युवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था जो बुधवार को पूरा हो गया. सीआरपीएफ द्वारा चाईबासा में […]
चाईबासा : 27 जून से शुरू हो रहे सैन्य बहाली में दमदख दिखाने के लिए सारंडा के लगभग 108 युवकों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया. पश्चिम सिंहभूम में तैनात सीआरपीएफ की 197वीं वाहिनी द्वारा सारंडा के इन युवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था जो बुधवार को पूरा हो गया.
सीआरपीएफ द्वारा चाईबासा में पहली बार आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बेरोजगार युवकों ने काफी दिलचस्पी दिखायी. चयनित युवकों को सीआरपीएफ द्वारा न सिर्फ शारीरिक प्रशिक्षण दिया बल्कि उन्हें लिखित परीक्षा से लेकर दूसरी प्रतियोगी स्थिति के लिए भी मानसिक रूप से तैयार किया गया. प्रशिक्षण के दौरान युवकों को शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी आहार भी उपलब्ध कराये गये.
युवकों को चिकित्सा सुविधा तथा परामर्श यूनिट चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिया गया. सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार 27 जून से केंद्रीय सशस्त्र बलों मसलन सीमा सुरक्षा बल, सीआइएसएफ, आइटीवीपी, एसएसबी एवं सीआरपीएफ में भर्ती रैली शुरू होनी है. ग्रामीण अंचल मे आये युवकों को ऐसी भर्तियों को पता ही नहीं चल पाता है और जिन्हें इसकी जानकारी होती है वे भी अनुभवहीनता के कारण इसमें सफल नहीं हो पाते.
इसी को ध्यान में रखकर शिविर में आये युवकों को प्रशिक्षित किया गया है. कैंप में युवकों को सीआरपीएफ की ओर से टी शर्ट, नीकर, जूते, लेखन सामग्री तथा प्रतियोगिता संबंधी किताब भी मुहैया कराये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










