पति-सास समेत पांच बरी

Published at :16 Jul 2013 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
पति-सास समेत पांच बरी

चाईबासा : अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट ओम प्रकाश की अदालत में महिला प्रताड़ना के पांच आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया. बरी होनेवाले आरोपियों में रोशन कुमार सिंह, कौशल्या देवी, रूपम कुमार सिंह, पूनम कुमारी व शीला कुमारी सिंह (सभी रांची) है. शशि प्रभा सिंह ने 30 […]

विज्ञापन

चाईबासा : अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट ओम प्रकाश की अदालत में महिला प्रताड़ना के पांच आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया. बरी होनेवाले आरोपियों में रोशन कुमार सिंह, कौशल्या देवी, रूपम कुमार सिंह, पूनम कुमारी व शीला कुमारी सिंह (सभी रांची) है.

शशि प्रभा सिंह ने 30 अप्रैल 08 को चक्रधरपुर थाना में अपने पति समेत सास व ननद पर प्रताड़ना तथा जान मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया है कि उसकी शादी 8 जुलाई 03 को रांची निवासी रोशन कुमार सिंह के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति दूर-दूर रहने लगा तो पति व सास व ननदों ने मिल कर उसे प्रताड़ित किया. इसके बाद से मायके चक्रधरपुर चली आयी. इस बीच उससे नौकरी छोड़ने का दबाव देकर मारपीट की गयी व जेवरात छीन लिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola