गोल्ड लेकर लौटी कोमालिका सम्मानित वीसी बोलीं - कोल्हान गौरवान्वित हुआ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2019 2:29 AM
विज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम. उपायुक्त, सांसद समेत शिक्षाविदों ने किया सम्मानित अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जीतने के बाद अपने घर पहुंची चाईबासा : स्पेन में आयोजित अंडर-18 अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली कोमालिका बारी का शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिले में जोरदार स्वागत हुआ. सांसद गीता कोड़ा, उपायुक्त अरवा राजकमल, कोल्हान विवि की कुलपति शुक्ला […]
विज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम. उपायुक्त, सांसद समेत शिक्षाविदों ने किया सम्मानित
अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जीतने के बाद अपने घर पहुंची
चाईबासा : स्पेन में आयोजित अंडर-18 अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली कोमालिका बारी का शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिले में जोरदार स्वागत हुआ. सांसद गीता कोड़ा, उपायुक्त अरवा राजकमल, कोल्हान विवि की कुलपति शुक्ला मोहंती समेत अन्य ने गुलदस्ता देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया.
दरअसल कोमालिका अपने गांव रोलाडीह पहुंचने से पूर्व चाईबासा में रुकी. सर्वप्रथम टाटा कॉलेज की प्राचार्या प्रो कस्तूरी बोयपाई ने कोमालिका बारी का स्वागत किया. दोपहर करीब तीन बजे कोमालिका टाटा कॉलेज पहुंची. यहां प्रो कस्तूरी बोयपाई से आशीर्वाद ली.
उसके पश्चात कोल्हान विश्वविद्यालय में सिंडिकेट सदस्यों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. कुलपति डॉ शुक्ला माहांती ने उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि कोल्हान विवि की छात्रा कोमालिका ने पूरे विश्व में जिले व देश का नाम रोशन किया है. इससे पूरा विवि गौरवान्वित है. मौके पर कुलसचिव डॉ एनएन सिंह, सिंडिकेट सदस्य अमिताभ सेनापति, प्रॉक्टर डॉ एके झा, सोशल साइंस डीन डॉ जेपी मिश्रा, एफए मधुसुदन समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.
सिंहभूम में प्रतिभा की
कमी नहीं : गीता कोड़ा
सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने कोमालिका का स्वागत करते हुए कहा- सदा उनके साथ खड़ी रहूंगी. सिंहभूम क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है. सरकार ध्यान दें तो कोमालिका जैसी कई प्रतिभाशाली हमारे बीच होंगे.
जिले के लिए गर्व की बात : डीसी
उपायुक्त अरवा राजकमल ने समाहरणालय में कोमालिका को सम्मानित किया. उन्होंने जिले के लिए गर्व की बात कही. कोमालिका ने राज्य व देश का नाम रोशन किया है.
खिताब जीतने वाली कोमालिका दूसरी भारतीय : जमशेदपुर स्थित टाटा तीरंदाजी अकादमी की 17 साल की खिलाड़ी कोमालिका अंडर-18 वर्ग में विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की दूसरी तीरंदाज बनीं. इसके पहले दीपिका कुमारी ने 2009 में यह खिताब जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










