रक्तचाप बढ़ने से महिला की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2019 3:07 AM
चाईबासा : सोनुआ थाना अतंर्गत भालुरूंगी निवासी रेखा हेंब्रम (38) की रक्तचाप बढ़ने से मौत हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लोगों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी. उसे बेहोशी की हालत में सोनुआ अस्पताल […]
चाईबासा : सोनुआ थाना अतंर्गत भालुरूंगी निवासी रेखा हेंब्रम (38) की रक्तचाप बढ़ने से मौत हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लोगों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी.
उसे बेहोशी की हालत में सोनुआ अस्पताल ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. वह दो बच्चों की मां थी. लोगों ने बताया कि दो माह पूर्व ही उसके पति का बीमारी से निधन हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










