ePaper

पश्चिम सिंहभूम : नवंबर में चालू होगा मेसो ग्रामीण अस्पताल बड़ाचीरू

Updated at : 30 Oct 2018 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम सिंहभूम : नवंबर में चालू होगा मेसो ग्रामीण अस्पताल बड़ाचीरू

सचिन्द्र दाश@खरसावां पश्चिम सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ाचीरू में मेसो ग्रामीण हॉस्पिटल नवंबर महीने में चालू होगा. मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के तहत रिव्यू मीटिंग में मुख्यमंत्री के आप्त सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम को इस संबंध में निर्देश दिया है. अस्पताल का संचालन निजी संस्था द्वारा किया जाना है. […]

विज्ञापन

सचिन्द्र दाश@खरसावां

पश्चिम सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ाचीरू में मेसो ग्रामीण हॉस्पिटल नवंबर महीने में चालू होगा. मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के तहत रिव्यू मीटिंग में मुख्यमंत्री के आप्त सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम को इस संबंध में निर्देश दिया है. अस्पताल का संचालन निजी संस्था द्वारा किया जाना है.

रांची के सिटीजंस फाउंडेशन नामक संस्था को अस्पताल संचालन के लिए लेटर ऑफ इंटेंट प्रेषित कर दिया गया है. हॉस्पिटल को चलाने के लिए सरकार सिटीजंस फाउंडेशन को प्रतिवर्ष करीब 2 करोड़ रुपया मुहैया करायेगी. वर्तमान समय में हॉस्पिटल में जीर्णोद्धार का कार्य तीव्र गति से चल रहा है.

नवंबर महीने में सिटीजंस फाउंडेशन को भवन सौंप दिया जायेगा. इस संबंध में विधायक दशरथ गागराई के निजी सहायक पूर्ण चंद्र महतो ने मुख्यमंत्री जनसंवाद में जुलाई 2016 को शिकायत दर्ज करायी थी. विदित हो कि राज्य के 14 मेसो क्षेत्रों में एक-एक मेसो ग्रामीण हॉस्पिटल का निर्माण लगभग 12 वर्ष पूर्व कराया गया था.

सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई में इसी प्रकार का अस्पताल पूर्व से ही संचालित है,लेकिन पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाचीरू एवं लोदोडीह में हॉस्पिटल का संचालन अब तक नहीं हो पाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola