पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब पर नकेल, उत्पाद विभाग की छापेमारी, 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa Illegal Liquor Raid

निरीक्षण करने पहुंचे उप्ताद विभाग की टीम

Chaibasa Illegal Liquor Raid: चाईबासा में उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने गुवा और नोवामुंडी में छापेमारी कर 22 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही नोवामुंडी की कंपोजिट शराब दुकान का औचक निरीक्षण कर MRP पर ही बिक्री के कड़े निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

चाईबासा से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Chaibasa Illegal Liquor Raid, पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त और अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने गुवा और नोवामुंडी थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

गुवा और नोवामुंडी से 22 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद

उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि विभाग को गुवा थाना क्षेत्र के बड़ा जामुदा गांव में अवैध चुलाई शराब की बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से की गई छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. वहीं, दूसरी कार्रवाई नोवामुंडी थाना क्षेत्र के कोल्हानहाटी गांव में की गई, जहां अवैध शराब बेचने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को दबोचा गया. दोनों ठिकानों से कुल 22 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: हज-2027 के लिए अभी से तैयार रखें पासपोर्ट, गाइडलाइन जारी

नोवामुंडी की लाइसेंसी शराब दुकान का औचक निरीक्षण

अवैध शराब पर कार्रवाई के साथ-साथ उपायुक्त के निर्देश पर जिले की लाइसेंसी शराब दुकानों की भी नियमित जांच की जा रही है. इसी क्रम में विभाग की टीम ने कंपोजिट शराब दुकान, नोवामुंडी (अनुज्ञप्ति संख्या- 022_COM_WES_25-26) का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दुकान संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे सरकार के नियमों के अनुरूप दुकान चलाएं और किसी भी हाल में तय अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर ही शराब की बिक्री सुनिश्चित करें. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट को ध्वस्त करने और राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए आगे भी यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read: Rajya Sabha Election: झारखंड में महागठबंधन में बढ़ी तकरार, दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा झामुमो

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola