सरकार की नजर खनिजों पर गरीबों पर नहीं: सुखदेव भगत

चक्रधरपुर : विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मारे गए गोइलकेरा के घोड़ाडूबा गांव निवासियों के परिजनों से मिलने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत पहुंचे. मृतक के परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. वहां से लौटने के बाद चक्रधरपुर में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार इस मामले में […]
चक्रधरपुर : विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मारे गए गोइलकेरा के घोड़ाडूबा गांव निवासियों के परिजनों से मिलने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत पहुंचे. मृतक के परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. वहां से लौटने के बाद चक्रधरपुर में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार इस मामले में संवेदनशील नहीं है.
सरकार की नजर झारखंड के खनिजों पर है, परंतु गरीबों पर नहीं है. कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ हैं. सरकारी प्रावधान के तहत जो भी लाभ मिलना चाहिए. उसे हर हाल में दिलाने का प्रयास करेंगे. मौके पर सनी सिंह, राहुल आदित्य, गोविंद महतो, आनंद बिहारी दुबे, देबू चटर्जी, अजय सिंह, अनुपम सिन्हा, शैलेंद्र सिंह, रविंद्र झा व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




