सोनाराम होनहागा को तेजी से तलाश रही झारखंड पुलिस, तीन संगीन मामलों है वांछित

गांव में पर्ची चिपकाते जेटेया के थाना प्रभारी. फोटो: प्रभात खबर
West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के जेटेया थाना क्षेत्र में तीन संगीन मामलों के आरोपी सोनाराम होनहागा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में नामजद आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट
West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के जिले के जेटेया थाना क्षेत्र में दर्ज तीन संगीन आपराधिक मामलों के फरार आरोपी सोनाराम होनहागा उर्फ सुगराम होनहागा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
तीन मामलों में नामजद है आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सोनाराम होनहागा जेटेया थाना कांड संख्या 03/2024, 05/2024 और 05/2025 में नामजद है. ये सभी मामले गंभीर अपराधों से जुड़े हुए हैं, जिनमें हत्या और अन्य आपराधिक गतिविधियों के आरोप शामिल हैं. आरोपी का संबंध छोटानागरा थाना क्षेत्र के गोविंद नायक टोला से बताया जा रहा है.
गंभीर धाराओं में दर्ज है केस
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है. इनमें धारा 147, 148, 149, 302 और 379 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 27 भी शामिल है. इन धाराओं के तहत दर्ज मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देख रही है.
इश्तेहार तामिला के लिए बढ़ाई गई पहल
जेटेया थाना प्रभारी बॉयस मुंडू ने आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए छोटानागरा थाना को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मामले के अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए आरोपी की गिरफ्तारी बेहद आवश्यक है. साथ ही इश्तेहार तामिला की प्रक्रिया को भी तेज करने का निर्देश दिया गया है.
पुलिस का विशेष अभियान जारी
पुलिस प्रशासन ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है. लगातार छापेमारी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. जांच पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में भी इस बात पर जोर दिया गया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करना जरूरी है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.
इसे भी पढ़ें: नीरज कुमार बने रांची के डिप्टी मेयर, महापौर रोशनी खलखो ने लिया शपथ
जल्द गिरफ्तारी का दावा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. प्रशासन का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. वहीं स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें: अनिश हत्याकांड: वारदात के 12 दिन बाद भी खाली हाथ चतरा पुलिस, परिजन परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




