अनिश हत्याकांड: वारदात के 12 दिन बाद भी खाली हाथ चतरा पुलिस, परिजन परेशान

Updated at : 19 Mar 2026 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
Chatra Crime News

चतरा का सदर थाना और इनसेट में मृतक अनिश कुमार सिंह. फोटो: प्रभात खबर

Chatra Crime News: चतरा में अनिश कुमार सिंह हत्याकांड के 12 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है. परिजनों ने जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है. पत्नी ने चेतावनी दी है कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चतरा से दीनबंधू और मो तसलीम की रिपोर्ट

Chatra Crime News: झारखंड के चतरा शहर में 12 दिन पहले हुए अनिश कुमार सिंह हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई धीमी पड़ती नजर आ रही है, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. सदर थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक की पत्नी शीतल देवी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है और जांच में लापरवाही बरत रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वे वरीय अधिकारियों से गुहार लगाएंगी. इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा.

7 मार्च को मिला था शव

गौरतलब है कि 7 मार्च को सदर प्रखंड के बीआरसी कार्यालय के समीप जयशंकर नगर सजना निवासी अनिश कुमार सिंह का शव बरामद हुआ था. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है.

पुलिस का दावा- जांच जारी

इस मामले में सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. हालांकि, पुलिस के इस दावे के बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है, जिससे लोगों का भरोसा कमजोर पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों की चंगुल में फंसे चार चिड़ीमार, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

इलाके में बढ़ रही चिंता

घटना के बाद से इलाके में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है. लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. स्थानीय लोग जल्द से जल्द मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

इसे भी पढ़ें: साहिबगंज में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बरहरवा के आपूर्ति पदाधिकारी 40 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola