Google Messages से अब कर सकते हैं रियल-टाइम लोकेशन शेयर, जानें कैसे
Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Mar 2026 9:28 PM
गूगल मैसेजेस (Photo: Beebom Gadgets)
अब Google अपने Messages ऐप में एक नया मजेदार फीचर ला रहा है. अब आप अपनी रियल टाइम लोकेशन सीधे दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे. आप तय कर सकते हैं कि यह शेयरिंग 1 घंटे के लिए रहे या तब तक जब तक आप खुद इसे बंद न करें.
अगर आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ अपनी लोकेशन शेयर करते हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया अपडेट आया है. Google अब अपने Google Messages ऐप में रियल टाइम लोकेशन शेयरिंग फीचर रोलआउट कर रहा है. इस नए फीचर की खास बात ये है कि अब आप खुद तय कर सकते हैं कि कितनी देर तक अपनी लोकेशन शेयर करनी है. चाहे 1 घंटा, सिर्फ आज के लिए, जब तक आप बंद न करें या फिर अपनी पसंद का कस्टम टाइम सेट कर लें. मतलब अब आपकी लोकेशन पर पूरा कंट्रोल आपका रहेगा.
Google Messages में नया रियल टाइम लोकेशन शेयरिंग ऑप्शन
अपडेट मिलने के बाद जब आप किसी चैट को खोलेंगे, तो ‘+’ (plus) मेन्यू में एक छोटा सा नया डॉट दिखेगा. यहीं पर आपको ‘Real-time Location’ का नया ऑप्शन मिलेगा. यह ग्रीन आइकन के साथ दिखेगा और बाकी अटैचमेंट ऑप्शंस के साथ ही रहेगा. बता दें कि पुराना तरीका भी खत्म नहीं हुआ है. Google Maps के जरिए लोकेशन शेयर करने वाला ऑप्शन अभी भी मौजूद है, बस अब उसे ‘One-time Location’ के नाम से दिखाया जाएगा.
जब आप नए ऑप्शन पर टैप करेंगे, तो स्क्रीन पर एक लाइव मैप खुल जाएगा. इसे आप पूरा करके भी देख सकते हैं. नीचे की तरफ एक कार्ड दिखाई देगा, जिसमें दिखेगा कि आप अपनी लोकेशन किसके साथ शेयर कर रहे हैं. साथ ही, आप तय कर सकते हैं कि इसे कितनी देर तक शेयर करना है. जैसे 1 घंटा, सिर्फ आज, जब तक आप बंद न करें, या अपनी पसंद की कोई कस्टम टाइम पीरियड
Google Messages में कैसे शेयर करें रियल टाइम लोकेशन?
- सबसे पहले, उस चैट को खोलें जिसमें आप अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं.
- अब अटैचमेंट (attachment) आइकन पर टैप करें और Real-time location चुनें.
- अगर आप ये फीचर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Google आपसे कुछ लोकेशन शेयरिंग परमिशन मांगेगा, बस उसे Accept कर दें.
- इसके बाद, तय करें कि आप अपनी लोकेशन कितने समय के लिए शेयर करना चाहते हैं.
- आप एक टाइम सेट कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि ये 24 घंटे से ज्यादा नहीं हो सकता.
- अब बस Send पर टैप करें और आपकी लाइव लोकेशन शेयर हो जाएगी.
रियल टाइम लोकेशन कैसे बंद करें?
अगर आप अपनी लोकेशन शेयर करना बंद करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उस चैट को खोलें जहां आपने अपनी लोकेशन भेजी थी. फिर अपनी लोकेशन मैसेज पर टैप करें, ‘Stop’ चुनें और फिर ‘Stop sharing’ पर क्लिक करें. याद रहे, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर का Google अकाउंट में साइन इन होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: अब सिर्फ एक टैप से रोक सकते हैं इंस्टाग्राम रील, कंपनी लेकर आयी टैप-टू-पॉज फीचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










