अब सिर्फ एक टैप से रोक सकते हैं इंस्टाग्राम रील, कंपनी लेकर आयी टैप-टू-पॉज फीचर

Published by : Ankit Anand Updated At : 19 Mar 2026 7:11 PM

विज्ञापन

इंस्टाग्राम टैप-टू-पॉज फीचर (@creators/Threads)

Instagram ने अब Reels में नया टैप-टू-पॉज (tap-to-pause) फीचर लॉन्च किया है. मतलब अब आप सिर्फ एक बार टैप करके वीडियो को रोक सकते हैं. फिर जब चाहे तब आप उसे प्ले यानी चालू भी कर सकते हैं. इससे कंटेंट देखते वक्त कंट्रोल और भी आसान हो गया है.

विज्ञापन

Instagram ने बुधवार को एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो Reels देखने का एक्सपीरियंस और आसान बना देगा. अब आपको क्लिप को पॉज (Pause) यानी रोकने के लिए पहले की तरह प्रेस-एंड-होल्ड (press-and-hold) यानी दबाकर रखने की जरूरत नहीं है. बस एक टैप में ही वीडियो रुक जाएगा. ये बदलाव यूजर्स के लिए काफी काम का है और Instagram को YouTube Shorts जैसे दूसरे वीडियो प्लेटफॉर्म्स के कंट्रोल्स के करीब लाएगा. वैसे, ये टैप टू पॉज (tap-to-pause) फीचर कुछ यूजर्स के लिए पहले से टेस्टिंग में था, और अब धीरे-धीरे सभी के लिए उपलब्ध हो रहा है.

फिर वीडियो म्यूट कैसे होगा?

कंपनी के अनुसार, अब जब आप Instagram पर कोई Reel pause करेंगे यानी रील को रोकेंगे, तो आपको पॉज आइकॉन के ऊपर ही म्यूट (Mute) का ऑप्शन दिखाई देगा. ये नया फीचर खास इसलिए आया है ताकि वीडियो के जरूरी मोमेंट्स किसी भी व्यूअर से मिस न हों. Instagram के हेड एडम मोस्सेरी (Adam Mosseri) ने भी ये अपडेट अपने पोस्ट के जरिए सबके साथ शेयर किया है.

Instagram का AI Voice Effects फीचर

Instagram ने 17 मार्च को ही अपने डायरेक्ट मैसेज (DM) में नई AI Voice Effect फीचर लॉन्च की है. अब आप अपनी वॉइस नोट्स में मजेदार फिल्टर डाल सकते हैं और उन्हें और भी कूल बना सकते हैं. इसमें कुल 8 अलग-अलग voice effects हैं, जैसे कि Chipmunk, Demon, Alien, Robot, Underwater, Stadium, Wobble और Fishbowl.

यह भी पढ़ें: Instagram के नए AI वॉइस इफेक्ट्स से मैसेज भेजना होगा और भी मजेदार, जानें कैसे करें यूज

यह भी पढ़ें: फोन में नहीं होगा व्हॉट्सऐप अकाउंट तो भी कर पाएंगे चैटिंग, जानें नए फीचर के बारे में

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola