फोन में नहीं होगा व्हॉट्सऐप अकाउंट तो भी कर पाएंगे चैटिंग, जानें नए फीचर के बारे में

यूजर फोन पर व्हॉट्सऐप चलते हुए (Photo: Freepik)
WhatsApp Guest Chats: व्हॉट्सऐप जल्द ऐसा फीचर ला सकता है, जिससे बिना अकाउंट वाले लोग भी आपसे चैट कर सकेंगे. हालांकि इसमें कुछ लिमिटेशन होंगे, लेकिन बातचीत शुरू करना पहले से कहीं आसान हो जाएगा. फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग में है और जल्द रोलआउट हो सकता है.
क्या आपने कभी सोचा है कि WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए सामने वाले का भी WhatsApp पर होना जरूरी क्यों होता है? अब शायद ये नियम बदलने वाला है. WhatsApp एक नए फीचर गेस्ट चैट्स (Guest Chats) पर काम कर रहा है. इस फीचर की मदद से आप ऐसे व्यक्ति को भी मैसेज कर सकेंगे, जिसका WhatsApp अकाउंट ही नहीं है. WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इस फीचर को Android और iOS पर कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है. आइए इस फीचर के बारे में डिटेल में बताते हैं.
क्या है WhatsApp Guest Chats फीचर?
आसान शब्दों में इस फीचर को समझें तो अब आपको किसी को WhatsApp डाउनलोड करने या अकाउंट बनाने के लिए कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप बस उन्हें एक Invite Link भेजेंगे, चाहे SMS से, email से या किसी और ऐप के जरिए. जैसे ही सामने वाला उस लिंक पर क्लिक करेगा, वो सीधे ब्राउजर के जरिए WhatsApp Web पर आपकी चैट में जुड़ जाएगा. यानी बिना अकाउंट बनाए भी वो आपके मैसेज पढ़ और भेज सकेगा.
इतना ही नहीं, WhatsApp इन चैट्स को Guest टैग के साथ दिखाएगा, ताकि आपको साफ पता रहे कि सामने वाला यूजर रजिस्टर्ड नहीं है. और सबसे अच्छी बात यह है कि ये चैट्स भी end-to-end encryption से सेफ रहेंगी.
क्या-क्या होंगी लिमिटेशन
Guest chats को फिलहाल एक टेम्पोररी ऑप्शन के तौर पर लाया जा रहा है, इसलिए इसमें WhatsApp के सारे फीचर्स नहीं मिलेंगे. यानी गेस्ट यूजर्स अभी फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स, GIFs, स्टिकेर्स या वॉइस नोट्स नहीं भेज पाएंगे. इसके अलावा वॉइस और वीडियो कॉल्स की सुविधा भी इसमें नहीं होगी.ग्रुप चैट्स भी गेस्ट मोड नहीं रहेंगी.
अगर चैट में 10 दिनों तक कोई एक्टिविटी नहीं होती, तो वो अपने आप एक्सपायर हो जाएगी. ऐसे में अगर आप दोबारा बात करना चाहते हैं, तो आपको नया Invite link बनाना पड़ेगा. फिलहाल ये फीचर टेस्टिंग फेज में है. WhatsApp ने अभी तक इसकी ऑफिसियल रोलआउट तारीख का ऐलान नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp के ये 5 प्राइवेसी फीचर्स अभी कर लें ऑन, अकाउंट रहेगा पूरी तरह सेफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










