चतरा में बेखौफ अपराधी: नाश्ता करने रुका शख्स और पलक झपकते बाइक की डिक्की से उड़ा लिये 6 लाख

Updated at : 20 Mar 2026 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Chatra Crime News

चतरा में दिन दहाड़े 6 लाख रुपये की लूट

Chatra Crime News: चतरा के मेन रोड स्थित जायसवाल होटल के पास अपाची सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की से 6 लाख रुपये लूट लिये. पीड़ित ने एचडीएफसी बैंक से पैसे निकाले थे. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Chatra Crime News, चतरा (दीनबंधू/मो तस्लीम की रिपोर्ट): चतरा शहर के मेन रोड स्थित जायसवाल होटल के पास दिनदहाड़े 6 लाख रुपये की लूट की घटना सामने आयी है. इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

बैंक से पैसे निकालकर रखे थे डिक्की में

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति एचडीएफसी बैंक से रुपये निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रखकर जा रहा था. इसी दौरान वह जायसवाल होटल के पास नाश्ता करने के लिए रुका. उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि अपराधी उसकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं.

Also Read: मुख्य सचिव के सरप्राइज दौरे से धनबाद के SNMMCH में मचा हड़कंप, अव्यवस्था देख गुस्से से तमतमाये

अपाची बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि अपाची बाइक पर सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और महज कुछ सेकंड के भीतर बाइक की डिक्की खोलकर 6 लाख रुपये निकाल लिये. इसके बाद दोनों आरोपी तेजी से मौके पाकर फरार हो गये. पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाये. लूट की घटना सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग दहशत में हैं और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है.

Also Read: Jamshedpur: झारखंड में पहली मिनी पुंगनूर गाय जमशेदपुर पहुंची, देखने वालों का घर में लगा तांता

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola