अवैध खनन पर कार्रवाई: रेलवे ठेकेदारों पर केस दर्ज
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 04 May 2026 8:22 PM
ग्रामीणों की शिकायत को उपायुक्त ने गंभीरता से लिया
चतरा. जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर टंडवा थाना में रेलवे के संवेदकों (कोनी इरकॉन, झांझारिया, मिलिनियम व रॉयल इंफ्रा) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गैर मजरूआ खास भूमि पर रेलवे ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से पत्थर खनन और मिट्टी की खुदाई की जा रही है. इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जांच के आदेश दिये. निर्देश के तहत 30 अप्रैल को अंचल अधिकारी और अंचल निरीक्षक सह राजस्व उप निरीक्षक रामावतार साव ने मौके पर पहुंचकर जांच की. जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पायी गयी, जिसके बाद संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










