₹859 या ₹799 प्लान? Airtel और Jio में किसका प्लान है बेहतर?

Updated:
विज्ञापन

Jio vs Airtel

Reliance Jio का 799 रुपये वाला प्लान और Bharti Airtel का 859 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. दोनों ही कंपनियों के प्लान में एक जैसे बेनेफिट्स भी मिलते हैं. ऐसे में यहां जानिए आपके लिए किसका प्लान रिचार्ज करना फायदेमंद होगा.

विज्ञापन

अगर आप 84 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान लेने की सोच रहे हैं, लेकिन Bharti Airtel और Reliance Jio के ₹859 या ₹799 वाले प्लान्स के बीच कन्फ्यूज हैं, तो सिर्फ कीमत देखकर फैसला करना सही नहीं होगा. दोनों कंपनियों के 84 दिन वाले प्लान देखने में लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनके एक्स्ट्रा फीचर्स और बेनिफिट्स में फर्क है, जो आपके रोजमर्रा के इस्तेमाल को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए प्लान चुनते समय डेटा, कॉलिंग, SMS के साथ-साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा सर्विसेज और नेटवर्क एक्सपीरियंस को भी ध्यान में रखना जरूरी है.

विज्ञापन

Airtel ₹859 प्रीपेड प्लान

Airtel का ₹859 वाला प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS हर दिन मिलते हैं. यह इस सेगमेंट का स्टैंडर्ड ऑफर है, लेकिन Airtel अपने एक्स्ट्रा फीचर्स के कारण अलग नजर आता है.

इस प्लान में यूजर्स को स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट मिलते हैं, जिससे अनचाहे कॉल से छुटकारा मिलता है. इसके अलावा, HelloTune जैसी सुविधा भी मिलती है, जिससे आप अपनी कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं. साथ ही कुछ रिवॉर्ड्स और एक्स्ट्रा सर्विसेज भी दी जाती हैं, जो इसे ज्यादा काम का बनाती हैं.

Jio ₹799 प्रीपेड प्लान

दूसरी ओर, Jio का ₹799 प्लान भी 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें भी रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. यानी बेसिक बेनिफिट्स दोनों प्लान्स में समान हैं.

हालांकि, Jio का फोकस ज्यादा डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट पर है. इस प्लान में यूजर्स को Jio के कई एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है, जहां वे फिल्में, शो और अन्य ऑनलाइन कंटेंट देख सकते हैं. इसके अलावा कुछ ऑनलाइन सर्विस और क्लाउड से जुड़े फायदे भी दिए जाते हैं.

कौन सा प्लान है बेहतर?

दोनों प्लान्स में सिर्फ एक्स्ट्रा फीचर्स और कीमत का फर्क है, जहां Jio का प्लान ₹60 सस्ता है. अगर आप ज्यादा वीडियो देखते हैं और एंटरटेनमेंट कंटेंट पसंद करते हैं, तो Jio का प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है. वहीं, अगर आप कॉलिंग, सिक्योरिटी फीचर्स और एक्स्ट्रा टूल्स को प्रायोरिटी देते हैं, तो Airtel का प्लान ज्यादा सही रहेगा.

यह भी पढ़ें: Jio या Airtel? ₹355 में किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola