मुख्य सचिव के सरप्राइज दौरे से धनबाद के SNMMCH में मचा हड़कंप, अव्यवस्था देख गुस्से से तमतमाये
निरीक्षण के लिए पहुंचे झारखंड के चीफ सेक्रेटरी
Dhanbad Medical College: झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने शुक्रवार को धनबाद के SNMMCH अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मरीजों से बातचीत की और डीसी आदित्य रंजन के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए उच्च स्तरीय बैठक की.
Dhanbad Medical College, धनबाद : धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब झारखंड के चीफ सेक्रेटरी अविनाश कुमार अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गये. उनके साथ धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी और जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.
चीफ सेक्रेटरी के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
चीफ सेक्रेटरी के औचक दौरे की खबर मिलते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. विभिन्न विभागों में आनन-फानन में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गयी. चीफ सेक्रेटरी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया.
Also Read: खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़
मरीजों से भी की बातचीत
निरीक्षण के दौरान चीफ सेक्रेटरी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधनों और अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली की समीक्षा की. कुछ जगहों पर पायी गयी अव्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की.
अधिकारियों के साथ कर रहे हैं बैठक
फिलहाल चीफ सेक्रेटरी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, जिसमें अस्पताल की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने, चिकित्सकीय संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर चर्चा जारी है. उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कदम उठाए जायेंगे. इस औचक निरीक्षण और बैठकों से इतना तो साफ हो चुका है कि प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर गंभीर है. आने वाले समय में एसएनएमएमसीएच में व्यापक बदलाव और बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिल सकती हैं.
Also Read: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक की गला रेतकर हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










