नवल विहान साहित्यिक संस्था के तृतीय वार्षिकोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

Updated:
विज्ञापन

नवल विहान साहित्यिक संस्था की बैठक

नवल विहान साहित्यिक संस्था के तृतीय वार्षिकोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. साउथ प्वाइंट कॉन्वेंट स्कूल में कोर कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

नवल विहान साहित्यिक संस्था के तृतीय वार्षिकोत्सव की तैयारी को लेकर साउथ प्वाइंट कॉन्वेंट स्कूल, जोड़ाफाटक रोड स्थित परिसर में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष बरनवाल मनोज अंजान, डॉ. अरविंदर कौर, नीरजा पप्पी, पूर्णिमा सुमन, पांडेय सरिता राजेश्वरी तथा सुनील कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

आयोजन की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान मंच संचालन, अतिथि स्वागत, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रस्तुतियों सहित आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी. कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सदस्यों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई.

तैयारियां अंतिम चरण में

संस्था के अध्यक्ष बरनवाल मनोज अंजान ने कहा कि तृतीय वार्षिकोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफल और यादगार बनेगा. साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.


विज्ञापन
Satya Raj

लेखक के बारे में

By Satya Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola