Jamshedpur: झारखंड में पहली मिनी पुंगनूर गाय जमशेदपुर पहुंची, देखने वालों का घर में लगा तांता

Updated at : 20 Mar 2026 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
Punganur Cow

जमशेदपुर में लाई गई पुंगनूर नस्ल की गाय

Jamshedpur: जमशेदपुर के एक घर में मिनी पुंगनूर गाय के आते ही देखने वालों का तांता लग गया. मोहित गुप्ता और उनके भाई पालने के लिए दो गाय आंध्र प्रदेश से लेकर आए हैं. गाय का नाम गौरी और बछड़े का नाम गोपाल रखा गया है.

विज्ञापन

ब्रजेश सिंह
Jamshedpur: जमशेदपुर में मिनी पुंगनूर गाय के आने के बाद उसे देखने वालों का तांता लग गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने घर में इस गाय की सेवा कर रहे थे और इसका वीडियो देख जमशेदपुर के दो भाईयों ने इसे पालने का मन बनाया. वे अपने घर पुंगनूर गाय ले आए. पालने की इच्छा से दोनों भाइयों ने इंटरनेट पर इन गायों की खोज शुरू की, इसके बाद दोनों भाइयों को पुंगनूर गाय आंध्र प्रदेश के गौशाला में मिली. दोनों भाई कार से आंध्र प्रदेश पहुंचे और 8 लाख 75 हजार रुपये में गाय खरीद कर सरकार से सर्टिफिकेट लेकर दो दिनों में जमशेदपुर पहुंचे.

घर के बच्चों में खुशी

मिनी गाय के घर पहुंचते ही परिवार के बच्चे बुजुर्ग महिलाएं सभी खुश थे. बच्चे मोबाइल छोड़कर कर गाय कि सेवा में लग गए तो वहीं घर की महिलाएं अपने बच्चों की तरह नहाना खिलाना और दूध पिलाना करते नजर आ रही हैं. घर की महिलाओं ने कहा कि अपने बच्चों की तरह उनकी देखभाल की जाती है, समय-समय पर नहलाना खिलाना और उनके साथ खेलकर लगता है कि घर में दो नये बच्चे आ गए हैं. हमारे परिवार को गाय की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.

दुनिया की सबसे छोटी गाय है पुंगनूर

जमशेदपुर गोलमुरी केबल टाउन निवासी मोहित गुप्ता और उनके भाई अभी अपने अनोखे पहल से शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस नस्ल की गाय पहली बार जमशेदपुर में लाई गई है. पुंगनूर नस्ल की यह गाय दुनिया की सबसे छोटी गायों में गिनी जाती है. इसकी ऊंचाई महज 18 से 20 इंच और वजन लगभग 20 से 25 किलोग्राम होता है. छोटे कद और आकर्षक बनावट के कारण इसे देखने के लिए कई लोग उनके घर पहुंच रहे हैं. मोहित गुप्ता ने बताया कि वे लंबे समय से इस खास नस्ल की गाय पालना चाहते थे, काफी प्रयासों के बाद उन्होंने 14 मार्च को आंध्र प्रदेश से इसे मंगवाया. उनके पास 14 माह की एक बछिया और एक बछड़ा भी है, जिनका नाम उन्होंने गौरी और गोपाल रखा है.

और भी लोगों ने पालने की जताई इच्छा

इन दोनों भाई का कहना है कि विदेशी परंपरा अपनाते हुए लोग घरों में कुत्ते, बिल्ली और कई जानवर पाल रहे हैं. गांव से शहर तक अब गायों का पलायन होता जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ अपने घर में मिनी गाय को रख कर उनकी सेवा कर रहे हैं. जो हमारे संस्कृति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. हम लोगों ने भी अपने संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गाय को लाकर घर में पालन पोषण कर रहे हैं. इसे देखकर कई लोगों ने भी इसे पालने की इच्छा जाहिर की है. आने वाले दिनों में कई लोग इन गायों को अपने घर में पालेंगे.

ये भी पढ़ें…

धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक की गला रेतकर हत्या

गैस किल्लत पर गुमला में फूटा गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola