सीएम हेमंत के जन्मदिन पर JMM का अनोखा जश्न, 1000 पौधे रोपे

Updated:
विज्ञापन

सीएम के जन्मदिन पर पौधरोपण करतें झामुमो कार्यकर्ता.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर झामुमो ने पूर्वी सिंहभूम में 'एक पेड़ हेमंत दा के नाम' अभियान चलाया. इस दौरान 51 पौधे लगाए गए और पूरे जिले में करीब 1000 पौधे रोपे गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने पूर्वी सिंहभूम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. जिला समिति की ओर से सोमवार को एक पेड़ हेमंत दा के नाम अभियान चलाया गया. सोनारी दोमुहानी क्षेत्र में जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 51 पौधे लगाए. केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया. कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की. जन्मदिन के जश्न के साथ ही कार्यकर्ताओं ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प भी लिया.

जल-जंगल-जमीन की रक्षा झामुमो की परंपरा

जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा - झामुमो हमेशा से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संघर्ष करता रहा है. इन प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए कई महापुरुषों ने जनआंदोलन किए और अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को पौधरोपण अभियान से जोड़कर पार्टी ने प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया है. विक्टर सोरेन ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जल-जंगल-जमीन का सौदा किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण के सामने खतरा बढ़ रहा है.

पूरे पूर्वी सिंहभूम में लगाए गए करीब 1000 पौधे

जिला समिति के निर्देश पर ‘एक पेड़ हेमंत दा के नाम’ अभियान को पूरे जिले में चलाया गया. पार्टी के मुताबिक, पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न इलाकों में करीब 1000 पौधे लगाए गए. झामुमो नेता मोहन कर्मकार ने इस मौके पर सभी झारखंडवासियों से प्रकृति और जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा - पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि लगातार चलने वाला जनआंदोलन बनाया जाना चाहिए.

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमन महतो, वरिष्ठ नेता आस्तिक महतो, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, वीरसिंह सुरीन, लालटू महतो, खुदू उरांव, उमानाथ झा, नरोतम दास, सरोज महापात्रा, अजय रजक, मो. समद, फैयाज अहमद खान, प्रीतम हेंब्रम, सुशील हेंब्रम, अभय पांडेय, गुरमीत सिंह गिल, बिनोद डे, गोपाल महतो, बंटी सिंह, अंकित सिंह, अरुण प्रसाद, अशोक सिंह, प्रह्लाद लोहरा, सविता दास, दुर्गा बोयपाई, चरणजीत सिंह भाटिया, सविता सिंह, रोहित लोहरा, सपन राय, अरुण सिंह राजा, रानू मंडल, विष्णु प्रधान, कृपाल सिंह भाटिया, परमजीत सिंह पम्मे, पिंटू लाल समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola