गम्हरिया में 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, जानें पुरा मामला
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
गम्हरिया क्षेत्र से पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उनके पास से 2 लाख रुपये कीमत की 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है.
जमशेदपुर: गम्हरिया क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई सालडीह मोड़ से आगे आर्का जैन कॉलेज जाने वाले रास्ते पर की. पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान दोनों युवकों के पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. जिसकी कीमत 2 लाख रुपयें बताई जा रही है.
दोनों आरोपियों के पास से 12 ग्राम ड्रग्स बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलीम अंसारी (20 वर्ष), निवासी जीवनपुर मुड़िया और प्रदीप महतो (25 वर्ष), निवासी कोलेबिरा बस्ती, सरायकेला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल थे. इसी आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद 12 ग्राम ब्राउन शुगर को भी जब्त किया है. गम्हरिया थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










