सिदगोड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत
एक्सीडेंट के बाद रोड में लगा जाम
जमशेदपुर के सिदगोड़ा में सोमवार दोपहर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. आकाशदीप प्लाजा के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. युवक की मौके पर ही दुखद मौत हो गई, जिसकी पहचान अभी बाकी है.
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत आकाशदीप प्लाजा के सामने सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एग्रीको गोल चक्कर से गोलमुरी की ओर जा रहे बाइक सवार युवक को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक की अब तक नहीं हो सकी पहचान
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से एग्रीको गोल चक्कर की ओर से गोलमुरी जा रहा था. इसी दौरान आकाशदीप प्लाजा के सामने अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेलर की चपेट में आने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की. इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. उसके नाम और पते के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










