टाटानगर स्टेशन: ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की छत पर खड़ा युवक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर लापरवाही का खौफनाक मंजर देखने को मिला. ट्रेन से उतरने के बाद एक युवक दूसरी ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर लापरवाही का खौफनाक नतीजा सामने आया. सोमवार को करीब 40 वर्षीय युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जहां ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया. हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

ट्रेन से उतरने के बाद चढ़ा दूसरी ट्रेन की छत पर

घायल युवक की पहचान सागु राम के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, सागु राम कटिहार-टाटा ट्रेन से टाटानगर स्टेशन पहुंचा था. ट्रेन से उतरने के बाद वह पास में खड़ी टाटा-दानापुर ट्रेन के ऊपर चढ़ गया. इसी दौरान वह ट्रेन के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से घायल हो गया.

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल उसे रेलवे अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया.

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ने और हाईटेंशन तार की चपेट में आने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. ऐसे हादसों को लेकर रेलवे प्रशासन भी लगातार चिंतित है. रेलवे की ओर से यात्रियों को बार-बार चेतावनी दी जाती है कि ट्रेन की छत पर चढ़ना बेहद खतरनाक है, क्योंकि ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आए बिना भी उसकी चपेट में आने से जान जा सकती है.

इसके बावजूद लोग आखिर अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन की छत पर क्यों चढ़ते हैं, यह रेलवे के लिए भी बड़ा सवाल बना हुआ है. एक छोटी सी लापरवाही किसी की जान ले सकती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola