रेल यात्री ध्यान दें...आज इस रूट की ट्रेन रहेगी रद्द, सफर से पहले जरूर चेक करें
ट्रेन की तस्वीर
राउरकेला और भुवनेश्वर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. 10 अगस्त को इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन दोनों दिशाओं में रद्द रहेगा. रेल परिचालन संबंधी कार्यों के कारण लिया गया यह निर्णय यात्रियों को प्रभावित कर सकता है.
चक्रधरपुर | अगर आप राउरकेला, झारसुगुड़ा या इस रूट के किसी स्टेशन से भुवनेश्वर आने-जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. रेल परिचालन से जुड़े कार्यों के कारण 10 अगस्त को राउरकेला–भुवनेश्वर–राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन दोनों दिशाओं में रद्द रहेगा.रेलवे की ओर से ट्रेन के रद्द रहने की जानकारी दी गई है. ऐसे में इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करना पड़ सकता है.
कौन सी ट्रेन रहेगी रद्द
ट्रेन संख्या 22839/22840 राउरकेला–भुवनेश्वर–राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 10 अगस्त को दोनों दिशाओं में नहीं होगा. चक्रधरपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने बताया कि रेल परिचालन से जुड़े कार्यों को देखते हुए ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.
इन यात्रियों को हो सकती है परेशानी
इस ट्रेन के रद्द रहने से राउरकेला, झारसुगुड़ा सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों से भुवनेश्वर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. खासकर काम, पढ़ाई, इलाज या अन्य जरूरी कार्यों से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था पहले से करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










