परसुडीह में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, गया जेल
Updated:
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी और खड़ा आरोपी
जमशेदपुर में पुलिस ने 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी गोलमुरी से गांजा खरीदकर बेचता था और पिछले 4-5 महीनों से इस धंधे में लिप्त था.
विज्ञापन
जमशेदपुर. जमशेदपुर परसुडीह पुलिस ने 500 ग्राम के गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश है. पुलिस ने उसे रविवार को खखड़ीपाड़ा से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
गोलमुरी से गांजा खरीदकर बेचता था दिलखुश
उक्त जानकारी सिटी एसपी ललित मीना ने संवाददाता सम्मेलन कर दिये. पुलिस ने बताया कि आरोपी गोलमुरी से गांजा खरीदता था, फिर उसे बेचता था. आरोपी टाटा मोटर्स में ठेका मजदूरी का काम करता है. ज्ञात हो कि, दिलखुश विगत 4-5 महिनें से गांजा की तस्करी कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










