युवक की हत्या कर अर्धनिर्मित मकान में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
युवक की हत्या कर अर्धनिर्मित मकान में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

मवेशियों को चराने नदी की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा, फिर इसकी सूचना पुलिस को दी.

विज्ञापन

दुखद. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बारा गांव में शव मिलने से सनसनी : बहन के घर कुंदा थाना क्षेत्र के चिलोई ककनातु गांव में रहता था युवक जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी 19 वर्षीय मुन्ना चौधरी (पिता स्व गरजु चौधरी) की हत्या कर दी गयी. उसका शव जोरीखुर्द स्थित लीलाजन नदी पर बन रहे पुल के समीप सुनसान अर्धनिर्मित मकान में मिला. मवेशियों को चराने नदी की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा, फिर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी दल बल के साथ वहां पहुंचे और शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल चतरा भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक की पीट-पीट कर हत्या कर शव फेंका गया है. शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान हैं. जो अर्धनिर्मित मकान है, वह जोरीखुर्द निवासी जितेंद्र यादव का पीएम आवास है, जहां से शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि मुन्ना अपनी बहन के घर कुंदा थाना क्षेत्र के चिलोई ककनातु गांव में रहता था. रविवार की शाम घर आने के लिए निकला. इस दौरान चिलोई के कुछ दोस्त मिले, जो जोरी तक छोड़ देने की बात कह कर अपने साथ लेकर चले गये. देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गयी. सुबह चरवाहों ने शव को देखा. खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा थाना में किसी तरह का आवेदन नहीं दिया है. मृतक के परिवार में सिर्फ बूढ़ी मां है. एकमात्र बहन की शादी ककनातू में हुई है. मुन्ना कभी अपने घर, तो कभी बहन के घर में रहता था. शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल लोगों की पहचान व गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. दो माह पहले जेल से बाहर आया था मुन्ना : मुन्ना चौधरी दो माह पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया था. अपनी बहन के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध के आरोप में उसे जेल भेजा गया था. युवती ने आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या का कारण मुन्ना को बताया गया था. इस आरोप में वह लगभग छह माह तक जेल में रहा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola