सांसद शांभवी चौधरी बनीं LJP(R) छात्र विंग की नेशनल प्रेसिडेंट, चिराग पासवान का बड़ा फैसला

Updated at : 20 Mar 2026 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
Shambhavi-Choudhary-LJP-R-President

युवा सांसद शांभवी चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के चीफ चिराग पासवान ने सांसद शांभवी चौधरी को छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. शांभवी ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है.

विज्ञापन

Chirag Paswan: शांभवी चौधरी को लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी ने उनकी योग्यता, सक्रियता और युवाओं के बीच पकड़ को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. यह नियुक्ति चिराग पासवान के नेतृत्व में की गई है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने ऑफिसियल पत्र जारी कर इस फैसले की जानकारी दी. इसमें कहा गया है कि शांभवी चौधरी के नेतृत्व में छात्र प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी.

शांभवी चौधरी का सोशल मीडिया पोस्ट

क्या बोलीं चौधरी

इस जिम्मेदारी मिलने के बाद शांभवी चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज को मजबूत करने का मौका है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से इस भूमिका को निभाएंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पार्टी की विचारधारा को बढ़ाने के लिए करेंगी काम

शांभवी चौधरी ने यह भी कहा कि पार्टी की विचारधारा और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए वह लगातार काम करेंगी. उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठित करना और उन्हें सही दिशा देना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया.

पार्टी के अंदर इस फैसले को लेकर सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि शांभवी चौधरी के आने से छात्र प्रकोष्ठ और ज्यादा सक्रिय होगा और युवाओं के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 3 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने भारी बारिश और वज्रपात की जारी की चेतावनी

बिहार में विजिलेंस का एक्शन, 12000 घूस लेते हुए पकड़ी गईं पंचायत राज पदाधिकारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन